बहादुरी का सम्मान पाने वाली राधिका पहली महिला नेवी कैप्टन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2016 - 03:35 PM (IST)

लड़कियां मां-बाप का गर्व होती हैं। दुनिया में बहुत सी ऐसी बेटियां हैं जिन्होने अपने देश और परिवार का मान ऊंचा किया है और कर रही हैं। हाल ही में भारत की एक बेटी राधिका मेनन को अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम संस्था की ओर से वीरता पुरस्कार दिया गया है। राधिका पहली भारतीय है जो मर्चेंट नेवी की महिला कैप्टन है,जिन्होंने बंगाल की खाड़ी में 7 मछुआरों की जान बचाई। 


ये मछुआरे समुद्र तट के पास नाव में आई खराबी के कारण समुद्र में 1 हफ्ते तक फंसे रहे। इनको बचाने के लिए राधिका ने अपनी जान तक को जोखिम में डाल दिया। बहादुरी का यह पुरूस्कार पाने के बाद राधिका का कहना है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप लड़का हैं या लड़की अगर आपको पता है कि आप अपना काम  किस तरह करना है,लोग आपकी सराहना करते हैं, आपका सम्मान करते हैं...बहादुरी का ये सम्मान जीतने वाली राधिका पहली महिला नेवी कैप्टन है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static