रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट रोल

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 07:07 PM (IST)

नारी डेस्क :  रक्षाबंधन पर अगर आप बाजार की मिठाई के बजाय घर पर कुछ स्वादिष्ट और खास बनाना चाहती हैं, तो ड्राई फ्रूट रोल एक बेहतरीन विकल्प है। काजू, बादाम, पिस्ता और खजूर से बनी यह मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है।

PunjabKesari

सामग्री

1 कप बादाम
1 कप काजू
आधा कप पिस्ता
आधा कप अखरोट
आधा कप बीज निकाले खजूर
1-2 चम्मच घी
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले सभी सूखे मेवों को छोटे टुकड़ों में काट लें और घी में हल्का भून लें। अब खजूर डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण आपस में चिपकने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें।

2. मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके हाथों से लंबा रोल बना लें। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें और फिर गोल टुकड़ों में काट लें। ऊपर से पिस्ते की कतरन डालकर सजाएं।

3.  रक्षाबंधन की मिठाई के लिए यह आसान और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट रोल जरूर ट्राई करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static