शादीशुदा होने के बावजूद बार-बार बनाए शारीरिक संबंध, इस मशहूर पंजाबी गायक के खिलाफ रेप का केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 06:48 PM (IST)

नारी डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में फिर विवादों में घिर गई है। मशहूर पंजाबी गायक हसन मानक के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कपूरथला पुलिस ने अब गायक के खिलाफ बलात्कार के आरोप भी जोड़कर मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने यह मामला एक एनआरआई महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है।

महिला का आरोप

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि हसन मानक ने अपनी सेलिब्रिटी पहचान का फायदा उठाकर उसका भरोसा जीता और फिर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जबकि वह विवाहित हैं।

पुलिस की कार्रवाई

हसन मानक को पहले 13 नवंबर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अब मामले में धारा 376 (बलात्कार) समेत अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गायक ने महिला से लाखों रुपये वसूलने और धोखाधड़ी करने का प्रयास किया।

यें भी पढ़ें : टॉयलेट में घंटों बैठकर भी नहीं होता पेट साफ? ये 2 मिनट वाले देसी उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

हसन मानक कौन हैं?

हसन मानक पंजाबी लोक और पारंपरिक संगीत के लिए जाने जाते हैं। वह पंजाबी संगीत के दिग्गज कुलदीप मानक के पोते हैं और अपने नाना की गायकी की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा करते हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में यह मामला एक बार फिर विवादों और सवालों के घेरे में आ गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static