गर्लफ्रेंड संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे पुनीत, यूं किया वेडिंग डेट का ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 01:34 PM (IST)

इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान रखने वाले पुनीत पाठक एक जाने माने डांसर और एक्टर हैं। वह खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुके हैं। वहीं अब कोरियाॅग्राफर पुनीत पाठक जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने वाले है। कुछ महीनों पहले पुनीत पाठक गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सगाई के बंधन में बंध गए थे। वहीं अब पुनीत ने शादी की तारीख का भी एलान कर दिया है। 

PunjabKesari

पुनीत 11 दिसंबर को निधि के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की जानकारी कोरियाॅग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें 11 दिसंबर लिखा हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punit J Pathak (@punitjpathakofficial)

 

इसके साथ ही पुनीत ने कैप्शन में लिखा, 'एक तारीख जो हमेशा के लिए हमारे साथ होगी। एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी। 11/12/2020 एक नए चैप्टर की शुरुआत है। एक ऐसा चैप्टर जिसमें खूबसूरत कहानियों होगी। तुम्हारी, मेरी और हमारी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punit J Pathak (@punitjpathakofficial)

 

पुनीत और निधि मूनी सिंह एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें पुनीत ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। वहीं अगर बात करें पुनीत के वर्कफ्रंट की तो वह फिल्म 'ABCD', 'नवाबजादे', 'स्ट्रीट डांसर 3D' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पुनीत ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का खिताब भी अपने नाम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static