144 करोड़ के आलीशान घर में पति के साथ विदेश में रहती है Priyanka, देखिए Niyanka का सपनों का आशियाना!

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 05:03 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेशी बहू बन चुकी है लेकिन वो अपने भारतीय संस्कार नहीं भूली। पीसी इन दिनों California में है और वही पर उन्होंने दीवाली सेलिब्रेट की। उनके लिए इस साल की दिवाली काफी खास भी थी क्योंकि उन्होंने इसे अपने नए घर में सेलिब्रेट किया। दिवाली के मौके पर प्रियंका ने अपने घर को दुल्हन की तरह सजाया था। दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसके साथ लिखा, हमारी पहली दिवाली हमारे नए घर में एक साथ...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक बेहद ही खूबसूरत लग रहे है। प्रियंका ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन का हैवी लहंगा पहना है जिसके साथ बालों में गजरा लगाया। विदेश में रहकर भी प्रियंका ने पूरा देसी लुक अपनाया। प्रियंका द्वारा शेयर की तस्वीरों में से एक तस्वीर की काफी चर्चा हो रही है जिसमें प्रियंका-निक के घर में फ्रेम उनकी शादी का गठबंधन दिखाई दिया। निक-प्रियंका का सेट किया ये ट्रेंड उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। जिस तरह से प्रियंका निक ने अपनी शादी को यादगार बनाया उसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

बेहद खूबसूरत है प्रियंका का घर

इसके अलावा प्रियंका ने अपने घर में पूजा करते हुए तस्वीरें भी शेयर की। बता दें कि प्रियंका लॉस एंजिलिस में पति निक के साथ रहती है और लग्जरी लाइफ जीती है। निक और प्रियंका का यह घर करीब 3 एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जिसमें 7 बेडरूम, एक बड़ा सा गार्डन और पीछे खूबसूरत बैकयार्ड है। यही नहीं घर में इन्फिनिटी स्विमिंग पूल से लेकर प्राइवेट जिम भी है। वही,घर के लिविंग रूम में मेहमानों के बैठने के लिए एक नहीं, बल्कि दो-तीन तरह के सीटिंग अरेंजमेंट हैं। पीसी ने अपने घर को बेहद सॉफ्ट कलर्स से डेकोरेट किया है। दीवारों को सफेद, क्रीम कलर के साथ टैन और ब्राउन कलर के पत्थर लगाए गए हैं। इस घर का पिछला हिस्सा काफी सुकून वाला और खूबसूरत है। यहां इन्‍फ‍िनिटी स्‍व‍िमिंग पूल के साथ सामने का नजारा बेहद शानदार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gino Chopra Jonas (@ginothegerman)

144 करोड़ है घर की कीमत

शादी के एक साल बाद दोनों ने यह आलीशान महल खरीदा था जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 144 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक इंटरव्यू में अपनी घर के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा था, 'मेरे लिए घर का मतलब है, कोई भी ऐसी जगह जहां आप खुश रहते हैं। मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जिनसे मैं प्‍यार करती हूं।' बता दें कि प्रियंका का मुंबई और न्यूयॉर्क में भी एक आलीशान घर है। प्रियंका शादी के बाद ज्यादातर विदेश में रहती है लेकिन मुंबई में भी इनका आना-जाना लगा रहता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Diana Chopra Jonas (@diariesofdiana)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static