नवंबर नहीं, इस महीने निक जोनस के साथ शादी करने वाली है प्रियंका!

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 09:44 AM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा बटौर रही है। खबरों की मानें तो प्रियंका ने निक के साथ अपने बर्थ डे पर इंगेजमेंट कर ली है। 

यही नहीं, प्रियंका ने निक को समय देने के लिए सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ भी छोड़ दी। फिल्म के डायरेक्टर ने प्रियंका के एग्जिट की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी। प्रियंका के इस फैसले से उनके फैंस भी काफी नाराज है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि यह लव बर्ड इसी साल अक्टूबर या नवंबर में शादी कर सकते है लेकिन मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंध सकते है। 
PunjabKesari
दरअसल, 16 सितंबर को निक का जन्मदिन है और वह 26 साल के हो जाएंगे। इस खास मौके पर वह अपनी खुशी को दोगुना करना चाहते है। फिलहाल प्रियंका विदेश में है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static