ढोल की आवाज सुनते ही Desi Girl ने डाला पंजाबी भांगड़ा, खास सेलिब्रेशन में एक साथ दिखे प्रियंका-निक

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 11:04 AM (IST)

बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' से अपनी पहचान बना कर हॉलीवुड में भी धमाका मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा अपनी हर अदा को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट बटौरती हैं। ये कभी अपने सुपर ग्लैमरस अवतार से फैंस के दिलों पर राज करती है तो कभी उनका देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छाया रहता है। फिलहाल ये देसी गर्ल शादी के बाद पति निक के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। हाल फिलहाल ही प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे जबरदस्त भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, प्रियंका ने सोमवार को लॉस एंजिल्स वाले घर में अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य के लिए बर्थडे पार्टी रखी  पार्टी में उनके  पति निक जोनस भी सेलिब्रेशन का हिस्सा रहें।  माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए उन्होंने पंजाबी ढोल कलाकारों को भी बुलाया गया और इस दौरान प्रियंका ने हरे रंग का जंपसूट पहना था जिसमे वे बहुत खूबसूरत लग रही थी और पार्टी के लिए उन्होंने अपने घर के लॉन को बखूबी सजाया।

प्रियंका ने इससे जुड़ा एक वी़डियो भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें वे केक लिए नजर आ रही हैं। जैसे ही वह केक को टेबल पर रखती हैं और खुद को ढोल की बीट्स पर थिरकने से नहीं रोक पाती हैं और साथ ही अपने मैनेजर के साथ भांगड़ा करने लग जाती हैं। साथ मे खड़े निक दोनो को भांगडा करते हुए देख रहे है।  वही एक अन्य वीडियो में प्रियंका और निक को खाने की टेबल पर देखा गया है, जिसमें उनके साथ अंजुला और उनके फ्रेंड्स भी शामिल हुए ।प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो फैन पेजों पर शेयर किया जा रहा है ।

अंजुला ने भी  इस पार्टी की कई तस्वीरें साझा की हैं और इसके लिए उन्होने प्रियंका को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने प्रियंका के साथ साझा की हुई एक तस्वीर मे  लिखा, “इस अद्भुत उत्सव के लिए मै आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकती।” उन्होंने इस पोस्ट में निक जोनास के साथ-साथ प्रियंका को भी टैग किया और लिखा, “बेस्ट बर्थडे थैंक्यू।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static