लंदन में कुछ इस तरह निक के साथ समय बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 11:40 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कल जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन लंदन में ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ मनाया। यह हम नहीं बल्कि प्रियंका और निक की लेटेस्ट तस्वीरें कह रही है।
PunjabKesari
प्रियंका को निक के साथ कई बार स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर इस कपल की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है। खबरों के अनुसार प्रियंका निक के साथ बर्थ डे डेट पर गई थी। इस दौरान प्रियंका ऑल-व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग लग रही है। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग स्कर्ट वियर की थी। फुटवियर में उन्होंने व्हाइट स्लीपर्स पहने थे। मैट्रिक्स शेड्स और खुले बाल प्रियंका की लुक को पूरा कर रहे थे।
PunjabKesari
वहीं, निक कैजुअल लुक में नजर आए। वैसे निक जोनस अपनी दिल की बात कई बार सोशल मीडिया पर इमोजी के जरिए बयान कर चुके है। वहीं प्रियंका ने भी निक की एक तस्वीर शेयर करके लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे अहम शख्स'। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों से कयास लगाए जा रहे है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static