Met Gala में प्रियंका को देख फ्लैट हो गए थे निक जोनस, बेहद फिल्मी है कपल की लव स्टोरी

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 04:21 PM (IST)

फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में सेलिब्रिटी अपनी स्पेशल आउटफिट्स में पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका और निक एक साथ इवेंट में हाथों-में-हाथ डाले पहुंचे और कपल गोल्स सेट कर रहे थे। इस दौरान निक ने प्रियंका के साथ अपनी लव स्टोरी का खास किस्सा किया। उन्होंने बताया कि कैसे 7 साल पहले इसी इवेंट में उनकी प्रियंका से मुलाकत हुई थी और देखते ही देखते वो मुलाकत प्यार में बदल गई.....

ब्लैक आउटफिट्स में प्रियंका और निक ने की Twinning

इस खास इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ब्लैक आउटफिट चुनी थी। दोनों कपल इस आउटफिट में खासे जंच रहे थे। इस दौरान एक प्रेस मीट में निक जोनस ने बताया कि कैसे इस इवेंट  के जरिए वो अपनी लाइफ पार्टनर से मिले।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

7 साल पहले इसी इवेंट में हुई थी मुलाकत

वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका  और निक जोनस ने बताया कि 2017 में हुआ मेट गाला इवेंट उनके लिए कितना खास था और कैसे ये इवेंट उनके दिल के बहुत करीब है। निक ने बताया, 'ये इवेंट हमारे लिए प्रेम कहानी की शुरुआत जैसा था। 6-7 साल पहले और अब हम यहां हैं।'

PunjabKesari

रेड कार्पेट पर निक ने की थी प्रियंका की मदद

निक के अपनी लव स्टोरी की शुरुआत बताने के बाद प्रियंका ने कहा हम दोनों पहली बार रेड कार्पेट पर मिले थे। मैं ऊपर जा रही थी और मेरी ड्रेस फंस गई थी। उस समय निक ने सीढ़ियों पर मेरी ड्रेस उठाकर मेरी मदद की थी। इस तरह कपल की स्टोरी मेट गाला के से शुरुआत हुआ और अब प्रियंका और निक मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static