प्रियंका चोपड़ा का Cool Look, नाभि में पहने 2.7 करोड़ के हीरों ने खींचा ध्यान
punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 04:30 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग के लिए भारत में हैं, और हाल ही में पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस बार उनका लुक और स्टाइल देखने लायक था। प्रियंका ने जो आउटफिट पहना, वह तो आकर्षक था ही, लेकिन उनका नाभि में पहना हुआ 2.7 करोड़ रुपये का हीरा ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।
प्रियंका चोपड़ा, जो एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, अक्सर काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। हालांकि, वह लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर थीं, लेकिन अब वह एसएस राजामौली की फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका का भारत में आना उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशी होती है, और वह अपनी फैशनेबल उपस्थिति से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
प्रियंका का स्टाइलिश लुक
प्रियंका ने इस मौके पर ग्रे कलर का एक शानदार को-ऑर्ड सेट पहना, जिस पर वाइट फ्लोरल प्रिंट था। उनके इस आउटफिट का ग्रे, वाइट और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन बहुत आकर्षक था, जो उनकी स्टाइल को और भी खास बना रहा था। साथ में उन्होंने एक ब्लैक क्रॉप टैंक टॉप पहना, जिससे उनका लुक और भी स्मार्ट और कूल हो गया।
हीरे ने किया सबका ध्यान आकर्षित
प्रियंका के इस लुक को सबसे ज्यादा चर्चा में उनके नाभि में लगे हुए दो हीरे लाए। इन हीरों की कीमत करीब 2.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रियंका ने इस लुक को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ फ्लॉन्ट किया, और अपने बेली बटन को हाईलाइट किया।
ये भी पढ़े: मोहाली में मोमोज फैक्ट्री की फ्रिज में मिला कटा हुआ कुत्ते का सिर, मचा हड़कंप
मिनिमल जूलरी और कूल मेकअप
प्रियंका ने अपने इस लुक को मिनिमल जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने गोल्डन हूप्स, रिंग्स और एक ब्रेसलेट पहना था, जो उनके ओवरऑल स्टाइल के साथ बिल्कुल मैच कर रहे थे। इसके अलावा प्रियंका ने न्यूड और सटल मेकअप किया, जिसमें ब्राउन लिप्स और ब्लश्ड चीक्स थे। उनका साइड पार्टेड, हल्का-सा वेवी हेयरस्टाइल भी काफी आकर्षक था।
प्रियंका का यह कूल और ग्लैमरस लुक हर किसी को पसंद आया और उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि उनका फैशन सेंस वाकई सबसे खास है।