आधी रात को उठकर प्रियंका करती हैं यह काम, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 05:16 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती है। प्रियंका ने अपने लिए विदेशी लाइफपार्टनर चुना। प्रियंका ने जब निक से शादी करने का फैसला लिया था तो उन्हें कई लोगों ने गलत ठहराया है जिसकी वजह दोनों के बीच उम्र का फासला था। लोग जितनी मर्जी बातें करें लेकिन इस कपल ने किसी की परवाह किए बिना अपना रिश्ता निभाया। अब दोनों की शादी को 2 साल हो चुके है।

आधी रात को पति के लिए उठती है प्रियंका

प्रियंका-निक की हर छोटी-छोटी बात का ध्यान रखती है। वह आधी रात को उठ जाती है। दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस को टाइप 1 डायबिटीज है। पति का शुगर लेवल चेक करने और उनका ध्यान रखने के लिए प्रियंका अक्सर रात को उठा करती है। वैसे तो इस कपल को काम की वजह से साथ में रहने का कम ही समय मिलता है लेकिन जब भी ये दोनों साथ होते हैं तो प्रियंका रात को उठकर निक का शुगर लेवल चेक करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My forever guy...so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 12, 2020 at 11:06am PDT

बता दें कि निक जोनस 13 साल की उम्र से डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। देसी गर्ल प्रियंका ने खुद यह बात एक इंटरव्यू में बताई थी। प्रियंका के मुताबिक उनके पति निक जोनस हमेशा से ही अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं इसलिए एक्ट्रेस को उनकी ज्यादा केयर करनी पड़ती है। निक स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव है, जिससे वह खुद को फिट रखते हैं। प्रियंका ने बताया था कि निक जोनस हमेशा उनके कल्चर से जुड़ी हर बात को पसंद करते हैं और उन्हें कोई भी काम को करने से मना नहीं करते।

देसी गर्ल ने क्यों चुना विदेशी दुल्हा?

अक्सर प्रियंका के फैंस सोचते हैं कि आखिर देसी गर्ल को विदेशी दुल्हा ढूंढने का ख्याल कैसे आए। प्रियंका ने इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि निक के सॉन्ग ’क्लोज’ को देखने के बाद उन्होंने निक को डेट करने का फैसला किया था। प्रियंका ने कहा कि इस सॉन्ग में उन्हें निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना लाइफ पार्टनर बनाने को फैसला कर लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Our new family portrait! Welcome to the family, Panda! We adopted this little rescue (soon he won’t be so little) just a few weeks ago. We can’t be sure but he seems to be a Husky Australian Shepard mix.... and those eyes... and the ears!!! ❤️😍❤️🐼❤️🐶   BTW @diariesofdiana wasn’t around for our little photoshoot, but we couldn’t leave our #1 girl out...so...we made it work! 😂  😉 @ginothegerman @pandathepunk    @nickjonas @hollywood_huskies

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Aug 8, 2020 at 10:00am PDT

ये तो बात हुई प्रियंका और निक के रिलेशनशिप की। अब बात करते हैं प्रियंका के शौक की। प्रियंका एक्टिंग के साथ अपने फैशन स्टेंटमेंट के लिए भी काफी फेमस है। प्रियंका के पास अच्छी फुटवियर कलेक्शन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका के पास 80 जोड़ी हील्स हैं। प्रियंका को नई-नई हील्स पहनना पसंद है। वह ड्रेस के साथ हर बार अलग तरह की हील्स पहनना पसंद करती है। इसी के साथ प्रियंका को ज्वैलरी का भी काफी शौक है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static