इस महीने के आखिर में इंगेजमेंट करवा रहे हैं प्रियंका-निक!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 03:47 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को डेट कर रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर इनकी नई तस्वीर देखने को मिल ही जाती है। 

प्रियंका को कई बार निक के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। बॉलीवुड में इनके अफेयर की खबरें खूब चर्चा बटौर रही है। निक प्रियंका के साथ भारत आए हुए है। दोनों एक-साथ गोवा में एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की बढ़तियां नजदीकियां देख कयास लगाए जा रहे है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। 

 

A post shared by T. Edit (@tribunedit) on


इसी बीच प्रियंका और निक की इंगेजमेंट की खबरें भी सुनने को मिल रही है। हाल में ही एक वेबसाइड के अनुसार प्रियंका और निक जुलाई महीने के आखिर में इंगेजमेंट कर सकते हैं। निक के भारत आने के बाद प्रियंका ने यह फैसला लिया है कि वह इसी साल जुलाई या अगस्त के आखिर तक निक से इंगेजमेंट करेगी। इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो प्रियंका और निक ही जानते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static