जैसा पिता, वैसा बेटा...  किंग चार्ल्स की तरह प्रिंस विलियम भी पत्नी की पीठ पीछे लड़ा रहे हैं इश्क

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 03:13 PM (IST)

वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन की तस्वीर पर मचे बवाल के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आप एक बार फिर शाही परिवार के इतिहास में चले जाएंगे। खबराें की मानें तो प्रिंस विलियम (Prince William) का अपनी पत्नी की ही सहेली रोज़ हैनबरी के साथ अफेयर चल रहा है। याद हो कि विलियम की मां प्रिंसेस डायना से शादी करने के बाद भी किंग चार्ल्स का कैमिला के साथ अफेयर था।  अब ऐसा लग रहा है कि उनका बेटा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहा है। 

PunjabKesari

प्रिंस विलियम किंग चार्ल्स तृतीय और प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स डायना के बड़े बेटे हैं, और वे अब उत्तराधिकार के क्रम में पहले स्थान पर हैं। ऐसे में उनकर  लव लाइफ में  ब्रिटेन की जनता को बेहद दिलचस्पी है। अफेयर की चर्चाएं तक शुरू हुई जब  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुए, जिसमें दावा किया गया कि प्रिंस विलियम और रोज हैनबरी की एक बेटी भी है। अप्रैल 2019 से ही दोनों के अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं और चर्चा है कि इन दिनों प्रिंस विलियम और Kate Middleton की लड़ाई भी हुई थी। 

PunjabKesari
Benny James नामक शख्स ने अपने  पोस्ट में दावा किया कि-  द मार्चियोनेस ऑफ चोलमोंडेली रोज़ हैनबरी और प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम साल 2014 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2015 में उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम आइरिस (IRIS) है। रिश्ते का सीक्रेट केट को पता चल गया है और वह बकिंघम पैलेस छोड़कर चली गई हैं। प्रिंस और केट जल्द तलाक लेने वाले हैं। जैसा पिता, वैसा बेटा। सेब पेड़ से दूर नहीं गिरते, प्रिंस विलियम पर पत्नी Kate Middleton की सहेली रोज़ हैनबरी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया गया है।

PunjabKesari

हालांकि शाही परिवार ने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुई है। ना तो प्रिंस विलियम और ना ही उनकी पत्नी का इसे लेकर बयान सामने आया है। अफवाह यह भी है कि केट मिडलटन को काफी समय से ब्रिटेन में किसी ने देखा नहीं है, ऐसे में शाही फैमिली लोगों से सच छुपा रही है। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब केट की फोटो को एडिट किया गया।

PunjabKesari
बता दें कि जिस दौर से केट गुजर रही है उस दौर से उनकी सास प्रिंसेस डायना भी गुजर चुकी हैं। कहा जाता है कि डायना अपने पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर से काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं और फिर एक दिन वो परेशान होकर काफी तेज रफ्तार कार चला रहीं थीं और फिर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें प्रिंसेस की मौत हो गई थी। इस हादसे के लिए कई लोग प्रिंस चार्ल्स और कैमिला को ही दोषी ठहराते हैं। प्रिंसेस डायना की मौत के कई महीनों बाद तक प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने अपने रिश्ते को काफी लो-प्राफाइल रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static