Prince Narula हुए गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला, सामने आया Video

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 03:32 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला (Prince Narula) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में हैं। वजह है एक वायरल वीडियो, जिसमें कथित तौर पर उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या सच में प्रिंस नरूला को गिरफ्तार किया गया है? अगर हां, तो क्यों? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।

क्यों वायरल हुआ Prince Narula Arrest का वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रिंस नरूला को पुलिस के साथ जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कई यूजर्स इसे असली गिरफ्तारी बता रहे हैं, तो कई लोग इसे किसी शूट या प्रैंक का हिस्सा मान रहे हैं। हालांकि, अब तक इस वीडियो की प्रामाणिकता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो पुलिस की तरफ से और न ही प्रिंस नरूला या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने आया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो असली है या किसी प्रोजेक्ट के लिए शूट किया गया दृश्य।

क्या सच में गिरफ्तार हुए Prince Narula?

अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रिंस नरूला की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो के पीछे की वजह या संदर्भ स्पष्ट नहीं है। मीडिया सुत्रों ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

यें भी पढ़ें : इस Actress के घर 2026 में गूंजेगी किलकारी? टीवी की आनंदी ने दिया बड़ा हिंट

 

Prince Narula की नेटवर्थ कितनी है?

प्रिंस नरूला को “रियलिटी शो का किंग” कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में कई बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शोज़ जीते हैं। MTV Roadies, Splitsvilla, Bigg Boss और Nach Baliye जैसे शोज़ में जीत हासिल कर उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाई। इसके अलावा प्रिंस कई टीवी शोज़ में नजर आ चुके हैं और अब रियलिटी शोज़ को होस्ट भी करते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह ओटीटी वेब-सीरीज़ ‘Bombae’ में भी दिखाई दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी कमाई को मिलाकर Prince Narula की कुल नेटवर्थ करीब 41 करोड़ रुपये बताई जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static