होली को बनाना है खास तो गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 11:23 AM (IST)

होली का त्यौहार आने में अब दो ही दिन बाकी है और लोगों ने इसकी सभी तैयारियां बस कर ही ली है। होली का त्यौहार बड़ों से लेकर बच्चों के लिए खुशियां लेकर आते है। इस दिन लोग रंगो के साथ-साथ मजेदार पकवान बनाते है। वैसे तो होली का त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आता है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय काफी कठिन होता है। होली के केमिकल रंग या गलत खान-पान गर्भवती महिलाओं की सेहत बिगाड़ भी सकता है। ऐसे में होली के समय महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मगर कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप भी होली का पूरा आनंद ले सकती है। अगर आप होली का भरपूर आनंद लेना चाहती हैं तो ऐसे में आपको बस कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
 

1. इन रंगो का करें इस्तेमाल
इस दिन गर्भवती महिलाएं होली खेलने के लिए नैचुरल, हर्बल या इको फ्रैंडली रंगो का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो घर पर हल्दी, चकुदंर, प्याज ,पालक और धनिया पत्ता से घर पर रंग बना सकती है। इससे आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं होगा और आपकी होली भी एंजॉय कर लेंगी।
 

2. प्रतिरोधक क्षमता
गर्भवस्था में महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे वह जल्दी इंफेक्टिड हो सकती है। इसके अलावा रासायनिक रंगों से होली खेलना भी महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। इसिलए डॉक्टर भा महिलाओं को रंगों से दूर रहने की सलाह देते है।
 

3. बैठकर होली खेलना
होली खेलते समय गर्भवती महिलाएं ज्यादा भागदौड़ न करें और बैठकर होली खेलें। होली के समय हर तरफ पानी ही पानी होता है, जिससे आपका पैर फिसल सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप भागदौड़ की बजाए बैठकर आराम से होली खेलें।
 

4. भांग न पीना
टेस्टी पकवान के साथ-साथ इस दिन लोग भांग भी जोरो शोरों से पीते है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा बाहर की किसी मिठाई का भी सेवन न करें, क्योंकि इस दिन बाजार की कई मिठाईयों में भांग मिलाई जाती है।
 

5. खुद को साफ करना
होली खेलने के बाद खुद को अच्छी तरह साफ करें। शरीर पर से रंग हटाने के लिए नैचुरल साबुन और बालों के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।
 

6. खान-पान का रखें ख्याल
इस दिन रंगो से दूर रहने के साथ-साथ खान-पान का ख्याल भी रखें। इस बाहर से मिठाई लाने की बजाए घर पर ही मिठाई बना लें। बाजार से मिलने वाली मिठाई में ऐसी कई चीजें मिलाई जाती है, जोकि आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। इसके अलावा तली हुई चीजों का भी ज्यादा सेवन न करें।

Punjab Kesari