प्रेग्नेंट महिला कमरे में रखें ये चीजें, नहीं होगी कोई भी प्रॉब्लम

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 03:09 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान में घर में वास्तु शास्त्र की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महिला और बच्चे के भविष्य के लिए शुभ हो सकता है। वास्तु के अनुसार प्रेग्नेंट महिला को सिर्फ खानपान ही नहीं बल्कि उसके आसपास कौन-सी चीजें रखी है, इसका ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव होने वाले बच्चे और मां पर सबसे अधिक पड़ता है। इतना ही नहीं, वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करने से प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ते हैं। चलिए आपको बताते हैं कंसीव करने और प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

प्रग्नेंसी के वास्तु टिप्स
सोने की सही दिशा

प्रेग्नेंट महिला को हमेशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व कमरे में ही सोना चाहिए। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा सोते समय अपना सिर दक्षिण दिशा की ओर रखें और उत्तर-पश्चिम दिशा में सोने से बचें।

PunjabKesari

कमरे में नीले रंग की लाइट

प्रेग्नेंट महिला के कमरे में हल्की नीली या वायलेट रंग की लाइटें लगवाएं। इससे नींद अच्छी आती है और इसका महिला पर सकारात्मक असर भी पड़ता है।

ना पहनें गहरे रंग के कपड़े

गर्भवती महिला को काले, नारंगी और लाल जैसे गहरे रंग के कपड़ने नहीं पहनने चाहिए। साथ ही कमरे में भी डार्क रंग करवाने से बचें क्योंकि इसका नेगेटिव असर मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता हैं। इसकी बजाए आप हल्का नीला, पीला, सफेद और हल्के गुलाबी रंगों रंगों का यूज करें।

बेडरूम में लगाएं ऐसी फोटो

बेडरूम में छोटे बच्चों की फोटोज लगाएं। इससे प्रेग्नेंट महिला हमेशा पॉजिटिव रहती हैं और होने वाला बच्चा भी हेल्दी रहता है। इसके अलावा कमरे में नेगेटिव फोटो ना लगाएं।

PunjabKesari

नुकीली चीजों से दूरी

वास्तु के अनुसार, गर्भवती महिला के कमरे में नुकीली चीजें और कांटेदार पौधे जैसे कैक्‍टस नहीं होने चाहिए क्योंकि इससे वातावरण नेगेटिव होता है।

नेगेटिव वाइब्स से बचे

गर्भवती को नेगेटिव वाइब्स से बचने के लिए सीढ़ियों के नीचे बने टॉयलेट में जाने से बचना चाहिए। घर के बीच में सीढ़ि‍यों का होना प्रेग्नेंट महिलाओं में हेल्थ प्रॉब्लम्‍स का कारण बनता है।

मोर पंख भी होता है शुभ

गर्भवती महिला को अपने कमरे में मोर पंख जरूर रखना चाहिए। कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

PunjabKesari

कमरे में रखे तांबे की वस्तु

तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु भी कमरे में रखनी चाहिए क्योंकि तांबा बुरी नजर और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है।

सुबह-शाम जलाएं कपूर

कमरे में सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए। इससे शुभ असर से वातावरण के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और सकारात्मकता बढ़ती है।

भगवान श्रीकृष्ण की फोटो लगाएं

गर्भवती के कमरे में कान्हाजी की फोटो लगानी चाहिए। साथ ही, ऐसी फोटो भी लगाएं जिसे देखकर खुशी मिलती है। ऐसी फोटो मां और बच्चे के मानसिक विकास के लिए शुभ होती है।

PunjabKesari

अगर आप वास्‍तु में विश्वास करती हैं तो इन सब वास्तु टिप्स को ध्‍यान में रखकर आप प्रेग्नेंसी में आने वाली समस्याओं से आसानी से बच सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static