दर्द से परेशान हो सोफे पर सो गई गर्भवती मां! मासूम ने ठंड से बचाने के लिए मां के साथ कुछ ऐसा किया...
punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 05:10 PM (IST)
नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी गर्भवती मां के प्रति जो प्यार और देखभाल दिखा रहा है, उसने लोगों की आंखें नम कर दीं। यूजर्स कह रहे हैं — “ये बच्चा नहीं, ममता का सबसे सुंदर रूप है।”

दर्द में थी मां, बेटे ने निभाया फर्ज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सोफे पर लेटी हुई है, चेहरे पर दर्द और थकान साफ झलक रही है। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती है और आराम कर रही थी। तभी उसका छोटा बेटा धीरे-धीरे उसके पास आता है, प्यार से उसके पेट को सहलाता है। मानो आने वाले छोटे भाई या बहन से बात कर रहा हो। इसके बाद बच्चा पास रखी चादर उठाता है और बड़ी सावधानी से अपनी मां को ओढ़ा देता है ताकि उसे ठंड न लगे। उस पल में न कोई दिखावा है, न अभिनय बस एक सच्चा रिश्ता, जिसमें ममता और मासूमियत दोनों का संगम है।
This little guy sweetly covers his pregnant mom with a blanket as she falls asleep on the sofa😘
pic.twitter.com/KGp5O0uj9W
— Kevin W. (@Brink_Thinker) October 6, 2025
लोगों को भावुक कर गया ये पल
वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
यूजर्स के रिएक्शन भी बेहद भावनात्मक हैं।
एक यूजर ने लिखा, “कितना प्यारा पल है, और क्या चाहिए एक मां को!”
दूसरे ने कहा, “छोटे बच्चे का प्यार देखकर मेरे आंसू निकल आए।”
वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “मां और बच्चे का रिश्ता ईश्वर का सबसे सुंदर तोहफा है।”
यें भी पढ़ें : जल्द सस्ता होगा सोना, 30-45% तक गिर सकती है कीमत!
ममता का सच्चा रूप
यह वीडियो इस बात की याद दिलाता है कि ममता सिर्फ मां में नहीं होती, कभी-कभी बच्चे भी उसी प्यार को लौटाना जानते हैं। यह छोटा-सा दृश्य हर इंसान के अंदर की इंसानियत को जगा देता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “साल का सबसे प्यारा वीडियो” कह रहे हैं।

