प्राजक्ता कोली ने वृषांक खनाल से शादी की, वेडिंग लुक पर फैंस हुए फिदा!
punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 01:37 PM (IST)
नारी डेस्क: लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से शादी कर ली है। दोनों का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस उनकी शादी की तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। प्राजक्ता ने अपने खास दिन के लिए बेज और ग्रीन कलर का लहंगा चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, वृषांक ने आइवरी और क्रीम कलर की शेरवानी पहनी, जो दोनों के लुक को परफेक्ट बनाती है।
प्राजक्ता ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बेहद खुश और प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कर्जत में फैमिली और करीबियों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की। प्राजक्ता और वृषांक का लुक सादगी और खूबसूरती का बेहतरीन मिश्रण था।
ये भी पढ़ें: Govinda के तलाक की अफवाहों पर एक्टर का रिएक्शन, divorce की वजह है...
वृषांक खनाल पेशे से वकील
वृषांक खनाल पेशे से वकील हैं और वह नेपाल के रहने वाले हैं। प्राजक्ता ने ओटीटी प्लेटफार्म और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें "कंटेंट क्वीन" का टैग भी मिला है। उनकी वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' को फैंस ने बहुत पसंद किया है, वहीं वह फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन के साथ भी नजर आ चुकी हैं।
प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल की शादी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई। प्राजक्ता का वेडिंग लुक फैंस को बहुत पसंद आया और दोनों का प्यार और समर्पण उनके लुक्स में साफ झलकता है। उनकी शादी के बाद फैंस और सेलिब्रिटी दोनों ही उन्हें बधाई दे रहे हैं।
प्राजक्ता का फिल्मी करियर
प्राजक्ता कोली ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत यूट्यूब से की थी, जहां उनकी फनी और रिलेटेबल वीडियोज ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद, वह धीरे-धीरे फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आईं। हाल ही में, प्राजक्ता को ‘मिसमैच्ड’ के सीजन 3 में रोहित सर्राफ के साथ देखा गया था। इस शो ने उन्हें ऑडियंस से खूब प्यार दिलाया। इससे पहले, वह वरुण धवन और अनिल कपूर की मूवी ‘जुग-जुग जियो’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी सराहा गया था।