हाथ खोए लेकिन हिम्मत नहीं: एक हादसे ने बदली जिंदगी, आज दूसरों के लिए मिसाल बनीं प्रगति

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 10:59 AM (IST)

हर किसी की जिंदगी में कईं बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जो ताउम्र याद रहते हैं। कुछ हादसों से लोग टूट जाते हैं तो वहीं कुछ लोग हिम्मत से उसका भी सामना कर लेते हैं और जीत उन्हीं की होती है जो हार नहीं मानते। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की की कहानी बताएंगे जिसने एक हादसे में हाथ खो दिए लेकिन हिम्मत नहीं खोई।

करंट लगने के कारण खो दिए हाथ

दरअसल हम जिस जाबांज लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम प्रगति है। मोरादाबाद की रहने वाली प्रगति ने साल 2010 में अपने दोनों हाथ खो दिए। बिजली के तार से करंट लगने के कारण प्रगति के साथ यह हादसा हुआ। जिसके बाद उनके दोनों हाथ काटने पड़े।

हाथ काटे लेकिन टूटी नहीं हिम्मत

प्रगति ने बेशक अपने हाथ खो दिए थे लेकिन वह रूकी नहीं और न ही उन्होंने अपनी हिम्मत खोने दी। प्रगति की मानें तो वह आज बाकी लोगों की तरह लिख भी लेती हैं। मोबाइल भी चला लेती हैं और साथ ही कंप्यूटर भी चला लेती हैं। सच में देखा जाए तो प्रगति जैसे ऐसे कितने ही और लोग हैं जिनके हाथ या पांव नहीं हैं लेकिन वह आगे बढ़ने की बजाए खुद को कम समझते हैं। एक बात हमेशा याद रखिए कि आप किसी से कम नहीं है। खुद को कभी भी इन विचारों में ना डालें।

बच्चों को पढ़ाती है प्रगति

प्रगति न सिर्फ लोगों के लिए मिसाल है बल्कि वह इसके साथ-साथ दूसरे बच्चों को भी पढ़ाती है। इसी से वह अपना खर्चा उठाती है। इसके साथ ही वह खुद बैंक के एंट्रेंस एग्जाम के लिए भी तैयारी कर रही हैं। वह इसके साथ बाकी सभी काम भी करती हैं।

वाकई आज प्रगति बहुत से लोगों के लिए मिसाल बन कर सामने आई है। खासकर उन लोगों के लिए जो इस तरह के हादसों के बाद खुद को खत्म कर देते हैं और सोचते हैं कि अब उनकी जिंदगी का अंत है। एक बात हमेशा याद रखिए कि अगर आपके पास हिम्मत है तो आपके पास सब कुछ है और इसी हिम्मत से आप जीत हासिल कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static