पूनम पांडे ने प्रणित मोरे को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोली- ''हमारे Pads भी 370 की बिरयानी से महंगे आते हैं''

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 11:02 AM (IST)

नारी डेस्क: पूनम पांडे ने बिग बॉस 19 के साथी कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे के लाइव क्राउड-वर्क शो से जुड़े वायरल "₹370 बिरयानी" विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर दिए एक बयान में पूनम ने उस सोच की आलोचना की जिससे यह मज़ाक पैदा हुआ और महिलाओं का सम्मान करने तथा सहमति की सीमाओं को समझने के महत्व पर ज़ोर दिया।  यह विवाद प्रणीत मोरे के एक लाइव शो में शुरू हुआ, जहां दर्शकों में से एक व्यक्ति ने थोड़ी बड़ी उम्र की महिला के साथ डेट पर जाने और ₹370 की चिकन बिरयानी की प्लेट शेयर करने के बारे में मज़ाक किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, पूनम ने कहा- 'भाई यह चल रहा क्या है मार्केट में? मैंने जब 370 की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी, वाह बेटा! क्या सोच है आपकी।' वह आगे कहती हैं-  'वैसे में आपको एक बात बता दूं? हम औरतें...हमको हर महीने पीरियड्स होते हैं। तो पीरियड्स में हम पैड्स खरीदते हैं, अब ना बेट  वो जो पैड्स हैं ना पीरियड्स के, वो भी 370 रुपये से महंगे होते हैं, जो हम यूज करके फेंक देती हैं। तू जुबान संभाल कर बात कर। तू औरतों के बारे में बात कर रहा है।'

दरअसल प्रणित मोरे ने हाल ही गुरुग्राम में अपना लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो किया था, जिसमें पहुंचे 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपना डेटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था कि कैसे उसने एक लड़की को बिरयानी खिलाने में 370 रुपये खर्च किए थे और फिर कैसे उसे वसूलने के लिए उस लड़की से आपत्तिजनक डिमांड की थी।  , प्रणित ने एक फॉर्मल बयान के साथ अपनी चुप्पी तोड़ने से पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट करने का कदम उठाया। अपनी गलती मानते हुए और उस कमेंट से खुद को दूर करते हुए, उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में एक क्राउडवर्क क्लिप के बारे में बुराई देखी है। ऑडियंस के कमेंट्स मेरे विचार नहीं दिखाते। पीछे मुड़कर देखता हू, तो मुझे हंसने और आगे बढ़ने के बजाय उस कमेंट को चैलेंज करना चाहिए था। यह मेरी तरफ से फैसले में कमी थी।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static