Decor Ideas: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं पूजा रुम, खुश होंगे लड्डू गोपाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 04:27 PM (IST)

जन्माष्टमी का त्योहार घर में एक अलग ही रौनक लेकर आता है। इस त्योहार पर कृष्ण भक्त कान्हा जी को प्रसन्न करने के लिए अपना घर सजाते हैं। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपना पूजा रुम डेकोरेट करने वाले हैं तो यहां से आइडियाज ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप पूजा रुम डेकोरेट कर सकते हैं। 

श्रीकृष्ण के प्रिय फूलों से सजाएं रुम

श्रीकृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश और वनमाला जैसे फूल बहुत ही पसंद है। आप पूजा रुम को सजाने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फूलों में से जो फूल आपको आसानी से मिल जाता है उसकी बेल बनाकर अपने घर में लगाएं। इसके अलावा उन्हीं फूलों से आप पूजा रुम भी सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

पूजा रुम को बनाएं वृंदावन 

श्रीकृष्ण का वृंदावन से भी बहुत ही गहरा नाता है। वृंदावन श्रीकृष्ण की लीलास्थली हैं। अपना बचपन भी श्रीकृष्ण ने वहीं पर बिताया था। आप पूजा रुम को वृंदावन बनाकर उनके स्वागत की तैयार कर सकते हैं। बाजार में से छोटे-छोटे खिलौने लेकर एक जगह पर थोड़ी रेत डालें और नकली घास सजाएं। फूल, पौधे और नकली गाय, घर भी आप श्रीकृष्ण के कक्ष को सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

फेयरी लाइट्स करें इस्तेमाल 

फेयरी लाइट्स एवरग्रीन हैं। आप इसका इस्तेमाल जन्माष्टमी पर पूजा रुम डेकोरेट करने के लिए कर सकते हैं। 

PunjabKesari

गुब्बारों से करें डेकोरेट 

आप पूजा रुम डेकोरेट करने के लिए गुब्बारों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गुब्बारों और आर्टिफिशियल फूलों से आप पूजा रुम सजा सकते हैं।  

PunjabKesari

रंगोली 

आप कान्हा जी के स्वागत के लिए पूजा के मुख्य द्वार पर रंगोली भी बना सकते हैं। रंगोली में आप श्रीकृष्ण का प्रिय मोर पंख और बांसुरी दर्शा सकते हैं। 

PunjabKesari

बांसुरी 

आप पूजा रुम में बांसुरी भी सजा सकते हैं। श्रीकृष्ण का बांसुरी बहुत ही प्रिय है। उनकी बांसुरी की मीठी धुन सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। आप बांसुरी पूजारुम की दीवार पर सजा सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static