नए भारत के लिए देश में पहली बार बनी सबसे युवा कैबिनेट, 13 वकील 6 डॉक्टर समेत 5 इंजीनियर शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 03:35 PM (IST)

पूरे विश्व में भारत सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है और इस बात का गर्व है कि देश की युवा पीढ़ी अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार आज राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही है। ऐसा ही कुछ इस बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में देखने को मिला। 

नई मंत्रिपरिषद की औसत उम्र 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हुई- 
दरअसल, पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल 130 करोड़ भारतीयों के जीवन, आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेगा और खास बात यह कि इस बार नरेंद्र मोदी का नया मंत्रिमंडल सबसे युवा कैबिनेट होगा। बतां दें कि नई मंत्रिपरिषद की औसत उम्र 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हो गई है, इसी बीच मंत्रिपरिषद में 35 वर्षीय निशीथ प्रमाणिक  सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जो पश्चिम बंगाल  के कूचबिहार से सांसद हैं। इसमें सबसे अधिक आयु के सदस्य सोम प्रकाश हैं जो 72 वर्ष के हैं।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, फेरबदल के बाद पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, 7 सिविल सेवक, 7 पीएचडी, 3 एमबीए और 68 स्नातक डिग्री के साथ होने की संभावना है।

अबतक की सबसे युवा कैबिनेट- 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद में कुल 77 सदस्य हैं। इसमें 50 वर्ष से कम आयु के अन्य मंत्रियों में स्मृति ईरानी (45 वर्ष), किरेन रिजिजू (49 वर्ष), मनसुख मंडाविया (49 वर्ष), कैलाश चौधरी (47 वर्ष), संजीव बालियान (49 वर्ष), अनुराग ठाकुर (46 वर्ष), डॉ. भारती प्रवीण पवार (42 वर्ष), अनुप्रिया सिंह पटेल (40 वर्ष), शांतनु ठाकुर (38 वर्ष), जॉन बारला (45 वर्ष) और डॉ. एल मुरुगन (44 वर्ष) शामिल हैं।

PunjabKesari


नए मंत्रिमंडल में 12 अनुसूचित जाति के मंत्री- 
नए मंत्रिमंडल में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व वाले रिकॉर्ड 12 अनुसूचित जाति के मंत्री होने की संभावना है। जिनमें से चमार-रामदसिया, खटीक, पासी, कोरी, मडिगा, महार, अरुंधथियार, मेघवाल, राजबंशी, मटुआ-नमाशूद्र, धनगर, दुसाध सहित लगभग 12 पिछड़े समुदायों का प्रतिनिधित्व होने की संभावना है।

PunjabKesari

पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार की अपडेट-
एक अधिकारी के अनुसार, नई कैबिनेट में गोंड, संताल, मिजी, मुंडा, चाय जनजाति, कोंकणा का प्रतिनिधित्व करने वाले 8 ST और 27 OBC मंत्री होने की संभावना है जिनमें से सोनोवाल-कचारी, यादव, कुर्मी, जाट, गुर्जर, खांडयात, भंडारी, बैरागी, चाय जनजाति, ठाकोर, कोली, वोक्कालिगा तुलु गौड़ा, एझावा, लोध, अग्री, वंजारी, मैतेई, नट, मल्लाह-निषाद, मोध तेली, दारजी आदि शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि कुछ जनजातियों को पहली बार कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलेगा।
 

देश के सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करेगा नया मंत्रिमंडल
नई मंत्रिपरिषद में ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया, भूमिहार, कायस्थ, लिंगायत, खत्री, कदवा और लेउवा पटेल, मराठा, रेड्डी सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व होगा।

PunjabKesari

जहां तक ​​महिला सशक्तिकरण का सवाल है, इसमें 9 राज्यों और 9  समुदायों की 11 महिला मंत्री होंगी, जबकि 2 महिला कैबिनेट मंत्री होंगी जो कि इस प्रकार है-

1. निर्मला सीतारमण-फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स(कैबिनेट मंत्री)
2. स्मृति ईरानी-वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट(कैबिनेट मंत्री)
3. दर्शना जरदोश-टेस्सटाइल और रेलवे
4. शोभा करंदले-एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर
5. मीनाक्षी लेखी-एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर
6. प्रतिमा भौमिक-सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट
7. भारती प्रवीण पवार-हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर
8. अनुप्रिया पटेल-कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
9. अन्नपूर्णा देवी-एजुकेशन
10. रेणुका सिंह-ट्राइबल अफेयर्स
11. साध्वी निरंजना ज्योति-कंज्यूमर अफेयर, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static