घर में लगाएं ये पौधे, मच्छर रहेंगे कोसो दूर

punjabkesari.in Friday, May 05, 2017 - 06:10 PM (IST)

मचार भगाने के घरेलू उपाय : गर्मियों में अक्सर लोग मच्छरों से परेशान रहते हैं। मच्छरों के काटने से खुजली, मलेरिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इनसे बचने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते है जैसे कीटनाशक स्प्रे। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर पर कुछ पौधे लगाएं। आज हम आपको कुछ एेसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर पर लगाने से मच्छर कोसों दूर रहेंगे।   घर में ये 5 प्लांट लगाने से दूर भागते हैं मच्छर


1. गेंदा
PunjabKesari
गेंदे के फूलों की गंध से मच्छर दूर रहते है। मच्छरों को दूर रखने के लिए इन्हें पोर्च या फिर बगीचे में उगाएं। अधिकतर लोग इसे सब्जियों के पास लगाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे कई कीड़े दूर होते है।

2. रोजमेरी
PunjabKesari
रोजमरी के पौधों को गर्मी के मौसम में लगाया जाता है क्योंकि इन्हें बढ़ने के लिए गर्मी की आवश्यकता होती है। रोजमरी को गमले में लगाएं और घर के अंदर रखें। इससे मच्छर दूर रहेगे। मच्छरों ने उड़ा रखी है रातोें की नींद तो अपनाएं ये घरेलू तरीका


3. कैटनिप
PunjabKesari
मच्छरों को दूर रखने के लिए घर की छत पर कैटनिप लगाएं। यह धूप में बढ़ते है। एक शोध के मुताबिक यह डीईईटी से 10 गुना ज्यादा असरदायक है।

4. नीम
PunjabKesari
नीम के पौधे से कीड़े मकोड़े और मच्छर दूर रहते है। इसे घर के बगीचे में लगाएं। मच्छरों को दूर रखने के लिए त्वचा पर नीम का तेल लगाएं।

5. लैवेंडर 
PunjabKesari
लैवेंडर को आप घर पर आसानी से लगा सकता है क्योंकि इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static