इस पौधे की जड़ों से निकलते हैं इंसान के पुतले!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2017 - 07:31 PM (IST)

लाइफस्टाइलः आपने कई तरह के पौधे देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक अनोखे पौधे के बारे में बताने जा रहे है जिसकी जड़े मानव के आकार की है। जी हां, चीन में एक खास किस्म के पौधे की जड़े बिल्कुल इंसानी आकृति जैसी है। अपनी इसी खासियत के कारण यह पौधा काफी फेमस है। इस पौधे का नाम फ्लीसफ्लावर है। इसकी जड़ों की खास बात यह है कि ये पूर्णतः विकसित हो जाती है।

इस पौधे की जड़े जब पूरी तरह से विकसित हो जाती है तो इसकी खुदाई की जाती है। इसका आकार किसी मानव के पुतले जैसा होता है। इतना ही नहीं, इनके आकार से पता लगाया जा सकता है कि यह मर्द है या औरत। महिला और पुरुष की आकृति वाली इन खास जड़ों के कारण ये पौधा दूसरे पौधों से भिन्न है। चीन में इस पौधे की बहुत डिमांड है। इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। 

फ्लीसफ्लावर पौधे की जड़े मुख्य रूप से किडनी की बीमारी में रामबाण दवा का काम करती है। यहीं नहीं, इसके अलावा यह पौधा झड़ते बालों और कमजोर हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस पौधे की जड़ों को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसकी अनोखी आकृति के बारे में अभी तक कोई जान नहीं सका। दिनों दिन इस पौधे की मांग बढ़ रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static