घर में Good Luck लाते हैं ये पौधे, मगर लगाने से पहले जान लें सही दिशा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 11:33 AM (IST)

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत से लोग पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इसकी खुशबू से पूरे घर में महक रहती है। ऐसे में अंदर से खुशी का एहसास होता है। वास्तु अनुसार, घर की दिशाओं के मुताबिक पौधे लगाना बेहद जरूरी है। असल में, ये पौधे भी हम पर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आज हम आपको से दिशा के हिसाब से पौधे लगाने के बारे में बताते हैं। ताकि घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास हो।

पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा

अगर आप घर की पूर्व दिशा में पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो यहां पर छोटे पौधे जैसे- तुलसी, गुलाब, गेंदा, लिली, पुदीना, आदि लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत बरकरार रहेगी। इसके अलावा पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ लगाने से मनचाहा फल मिलता है। मगर पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगाने की गलती ना करें। इससे आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

PunjabKesari

पश्चिम दिशा

घर की पश्चिम दिशा में पीपल, नारियल, अशोक का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख व खुशहाली का वास होता है। परिवारवालों में एकता बनने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मगर इस दिशा में कांटेदार पौधे या वृक्ष लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे शत्रु का भय हो सकता है।

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा में तुलसी व नीले रंग के फूलों वाले पौधे लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे घर में सुख, शांति और खुशहाली का वास होता है। मगर इस दिशा में फल देने वाले पौधे लगाने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे संतान को कष्ट सहना पड़ना सकता है।

PunjabKesari

दक्षिण दिशा

घर की छाया से थोड़ी दूर दक्षिण दिशा में नीम का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे जीवन व सेहत संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मगर इस दिशा में कांटेदार और तुलसी का पौधे लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में यहां पर इन पौधों को लगाने से बचें।

दक्षिण-पूर्व दिशा

वास्तु अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा आग्नेय कोण कहलाती है। इस दिन में अनार का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में घर का माहौल सुखमय और शांति से भरा रहता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static