Beauty Alert: पिंपल्स होने का कारण बनती है नहाने दौरान की गई ये गलतियां

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 10:44 AM (IST)

चेहरे पर पिंपल्स होना आम समस्या है। इसके पीछे का कारण धूल-मिट्टी, प्रदूषण माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि नहाने दौरान हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियों से भी चेहरे पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं? जी हां अक्सर शैंपू व कंडीशन आदि लगाते समय ये बालों से चेहरे पर भी लगते हैं। कैमिकल्स से भरे ये प्रोडक्ट चेहरे की कोमल त्वचा से संपर्क करके स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स आने की समस्या होने लगती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

नहाते समय चेहरे पर शैंपू या कंडीशनर लगना

अक्सर नहाने दौरान बालों पर लगा शैंपू व कंडीशनर चेहरे पर लग जाता है। इसके कारण माथे व गालों पर पिंपल्स होने लगते हैं। इसके अलावा सेंसटिव स्किन वालों तो यह समस्या होने का खतरा अधिक रहता है। मगर आप इससे बचने के लिए बाल धोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध या एलोवेरा जेल लगाएं। ये आपके चेहरे पर एक पतली परत बना देंगे। ऐसे में आपके चेहरे पर शैंपू या कंडीशनर लगने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा।

PunjabKesari

हेयर सीरम लगाते समय रखें ध्यान

आजकल लड़कियां हेयर सीरम लगाना पसंद करती हैं। इससे बाल शाइनी व मुलायम नजर आते हैं। इसके साथ ही धूल-मिट्टी, सूरज की तेज किरणों से बालों का बचाव रहता है। मगर इसे लगाते समय यह माथे पर भी लग जाता है। इसके कारण चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए बालों को एकदम पीछे करके ही सीरम लगाएं। इसके अलावा चेहरे पर कोई क्रीम लगाने के बाद ही बालों पर सीरम लगाएं।

PunjabKesari

ऐसे लगाएं तेल

अक्सर बालों पर तेल लगाने पर यह माथे व गालों पर लग जाता है। इसके कारण चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। इससे बचने के लिए कम मात्रा में तेल लगाएं। बालों को पीछे की ओर करके ही तेल लगाएं। आप चाहें तो किसी और से तेल लगवा सकती है। इसे लगाने के बाद बालों को पीछे की ओर अच्छे से बांधे। ताकि चेहरे पर तेल वाले बाल न आए।‌‌ तेल लगाने के बाद फेसवॉश से चेहरा धो लें। अगर आपको ज्यादा पिंपल्स होने की समस्या है तो सिर्फ 1 तक तेल लगाएं। फिर शैंपू कर लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static