राशि के हिसाब से चुनें वेडिंग लहंगा, जानिए अपना Lucky कलर

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 05:55 PM (IST)

फैशन आए दिन बदलता रहता है और लड़कियां भी उसी के हिसाब से खुद के लिए ड्रेसिस चूज करती हैं। बात अगर वेडिंग शॉपिंग की हो तो लड़कियां फैशन के साथ-साथ राशि का भी खास ध्यान रखती हैं, ताकि उनके इस खास में कोई प्रॉब्लम ना आए।

 

जैसे हर राशि में एक जन्म का रत्न होता है उसी तरह कुछ रंग ऐसे होते हैं जिनका राशि के साथ गहरा संबंध होता है। हर राशि का एक भाग्यशाली रंग होता है, जो लड़की के व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है। यहां तक की ज्योतिष के अनुसार, राशि के अनुसार कपड़े पहनने से आप में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है और यह आपके लिए गुडकल भी लाता है।

 

ऐसे में आज हम आपको बचाएंगे कि राशि के अनुसार, किस लड़की को कैसा लहंगा पहनना चाहिए। आखिरकार, आपको भी अपनी शादी में अच्छे वाइब्स चाहिए।

मेष राशि (Red)

कॉन्फिडेंट, बॉडी शेप, एनर्जी के हिसाब से मेष राशि की लड़कियों को लाल रंग पहनना चाहिए।

PunjabKesari

वृषभ राशि (Green)

वृषभ राशि की लड़कियां काफी गुस्से वाली होती है। ऐसे में आपके लिए ग्रीन कलर का लहंगा सही रहेगा, ताकि आप संतुलित फ्रेश और शांत रहें। इसके साथ पन्ना (Emerald) ज्वैलरी आप पर खूब फबेगी।

PunjabKesari

मिथुन राशि (Yellow)

मिथुन राशि की महिला को पीले लहंगे के साथ पर्ल ज्वैलरी पहननी चाहिए।

PunjabKesari

कर्क राशि (Silver)

आप अपनी शादी में आइवरी और सिल्वर रंग का लहंगा चूज करें। इसके साथ रूबी ज्वैलरी पहनें।

PunjabKesari

सिंह राशि (Gold)

सिंह राशि की लड़कियों के लिए गोल्डन कलर का लहंगा सही रहेगा। इससे ना सिर्फ आपको एलिगेंट लुक मिलेगा बल्कि इससे आप वेडिंग डे भी अच्छा बीतेगा।

PunjabKesari

कन्या राशि (Ivory)

सबसे अलग दिखने की चाह रखने वाली कन्या राशि की लड़कियों आइवरी या ऑलिव ग्रीन लहंगे के साथ नीलम ज्वैलरी पहननी चाहिए।

PunjabKesari

तुला राशि (Pink)

स्वभाव से मीठी इस राशि की लड़कियों को अपने नेचर के हिसाब से पिंक का लहंगा पहनना चाहिए।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि (Purple)

इस राशि की लड़कियां कुछ हटके करना चाहती हैं। ऐसे में आपको अपनी राशि व स्वभाव के हिसाब से पर्पल कलर का लहंगा पहनना चाहिए।

PunjabKesari

धनु राशि (Orange)

ऑरेंज शेड्स के लहंगे धनु राशि की लड़कियों खूब जचते हैं। इसके साथ फिरोजा स्टोन (Turquoise) ज्वलैरी कैरी करें।

PunjabKesari

मकर राशि (Brown)

एनर्जी से भरपूर इस राशि की लड़कियों के लिए ब्राउन कलर लहंगे परफेक्ट होते हैं, जिसके साथ आप गार्नेट ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

कुंभ राशि (Blue)

कुंभ राशि की लड़कियों को शिमरी ब्लू रंग का लहंगा और ऐमेथिस्ट स्टोन ज्वैलरी पहननी चाहिए।

PunjabKesari

मीन राशि (Pastel Green)

अगर आप शादी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती है तो पेस्टल शेड्स जैसे ग्रीन, ब्लू आदि ट्राई करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static