बजरंगबली के प्रिय होते हैं मूलांक 9 के जातक, हर परेशानी से रखते हैं उन्हें दूर

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 04:17 PM (IST)

नारी डेस्क: अंकशास्त्र के अनुसार, राशि की तरह जन्म तारीख पर हमारे जीवन में बेहद मायने रखती है। इससे हम किसी की पसंद, नापसंद, आदतों के बारे में काफी हद तक जान सकते हैं। आपको बता दें कि अपना मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। इसी के साथ चलिए आज हम आपको आज मूलांक 9 के लोगों के स्वभाव के बारे में बताएंगे। जानकरी के लिए बता दें जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। तो अब चलिए जानते हैं इनका स्वभाव -

हनुमान जी के बेहद होते हैं प्रिय  

हनुमान जी की उपासना करने से सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। घर में यदि क्लेश है तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे सब ठीक हो जाएगा। नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी। 

PunjabKesari

बोलने में माहिरता 

मूलांक 9 वालों का जीवन संघर्षों से भरा होता है। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है। ये लोग शरीर से मजबूत और ऊर्जावान होते हैं। ये साहसी और निडर होते हैं। ये हर विपरीत परिस्थिति का बहादुरी के साथ सामना करते हैं। ऐसे लोगों की आवाज थोड़ी ऊंची व तीखी होती हैं। कहा जाता है कि मूलांक 9 वाले बोलने में माहिर होते हैं। ऐसे में इनकी बात को कोई नजरअंदाज नहीं कर पाता है। 

बुद्धिमान होते हैं 

हंसना-हंसाना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। लेकिन लोगों को मुस्कान देने वाले ये लोग किसी से अपना दर्द नहीं बांटते हैं। ये तीव्र बुद्धि को होते हैं। यदि इनके सम्बंधों की बात की जाय तो सामान्यतय: मूलांक 9 वाले अपने संबंधियों को खूब लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन भाई-बहनों से मनमुटाव होने की भी स्थितियां बनती रहती है। गुस्से, स्वाभिमान या अभिमान के कारण भी इनके प्रेम संबंधों को टूटते हुए देखा गया है।

PunjabKesari 

बेहद साहसी भी होते हैं 

ये इंजीनियर, डॉक्टर, आग या बिजली से सम्बंधित काम करते हैं। इसके अलावा ये राजनीति, होटल सम्बंधी काम, टूरिज्म, घुड़सवारी या सर्कस से जुडे़ काम करने में भी माहिर होते हैं। अपने साहस के दम पर यह मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का भी डटकर सामना करते हैं। ये खर्चे खूब करते हैं लेकिन इनके पास जमीन जायदाद अच्छी होती है। इन्हें ससुराल से भी धन मिलता रहता है। इन्हें कुछ जोखिम भरे कामों से भी धन मिलता है। 

लाल रंग का उपयोग करता है निहाल

प्रत्येक महीने की 9, 18 व 27 तारीख और रविवार, सोमवार, मंगलवार व गुरुवार का दिन इस मूलांक वालों के लिए शुभ होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 09 के लिए लाल, गुलाबी, मेजेन्टा, हल्का मेहरून, केसरिया, हल्का पीला रंग शुभ साबित होता है। 

दुर्घटना के प्रति रहना होगा सचेत

मूलांक 9 वाले सामान्तः बुखार, सिर दर्द, चोट, रक्तविकार, उदर रोग आदि से कष्ट का सामना करते हैं। आग और केमिकल के द्वारा दुर्घटना ग्रस्त होने का भय भी रहता है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static