चीन के शंघाई में लॉकडाउन के खिलाफ लोगो का विरोध प्रदर्शन, कहा - लॉकडाउन हटाया जाए

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 08:13 PM (IST)

चीन के शंघाई में हालात काफी भयानक हो गए हैं। यहां लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके खिलाफ लोगो ने शंघाई में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि चीन के शंघाई में कोरोना संक्रमण को लेकर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। ढाई करोड़ की आबादी वाले शंघाई में पिछले 7 सप्ताह से लॉकडाउन लगा हुआ है।


सूत्रों के मुताबिक यहां कोविड केसों में थोड़ी कमी आई है लेकिन पाबंदियों को लेकर कोई भी राहत नहीं दी गई है। इसलिए गुस्साए लोगो ने सड़कों पर प्रदर्शन किया कि लॉकडाउन हटाया जाए और पाबंदियों में ढील दी जाए।

PunjabKesari
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोविड के केस कम होते जा रहे हैं। अब सरकार को लॉकडाउन खत्म करने के लेकर भी विचार करना चाहिए क्योंकि हमें कई तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी सोसायटी में भी लंबे समय से कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं निकला है। शंघाई के लोगो का कहना है कि हमें तीन अलग-अलग तारीखें दी गई थीं। इसमें कहा गया था कि लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक पाबंदियां जारी हैं अब हमें बताया जा रहा है कि 1 जून को सारी पाबंदियां खत्म कर दी जाएंगी। 

PunjabKesari
पाबंदियों से परेशा लोगो ने कहा कि हमें घर से बाहर निकलने की परमिशन नहीं दी जा रही है। आजीविका के लिए भी जरूरी सामान खत्म हो रहा है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें  लोगो का टैम्प्रेचर चैक कर रही हैं। शंघाई में हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग जहां पर हैं वहीं पर फंसे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

Recommended News

static