रणवीर शौरी से लोगों ने मांगी मदद, एक्टर बोले-स्थिति कितनी खराब हो गई

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 10:35 AM (IST)

कोरोनावायरस के चलते सरकार ने संपूर्ण देश में मार्च महीने से लॉकडाउन लगाया हुआ था जिसके कारण मजदूरों और बाकी लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में इन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड स्टार्स। जो कि लगातार इनकी मदद के लिए काम कर रहे हैं, सोनू सूद तो लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं और उन्हें घर पहुंचा रहे हैं। बी-टाउन सितारों की इतनी मदद के बाद लोगों के मन में एक आस उठ गई है कि स्टार्स उनकी मदद के लिए जरूर आगे आएंगे और इसी वजह से लोग दूसरे स्टार्स से भी मदद मांगने लगे हैं।

PunjabKesari
रणवीर शौरी को आए अनजान लोगों के कॉल्स

इस बात का खुलासा एक्टर रणवीर शौरी ने अपने सोशल मीडिया पर किया। रणवीर ने ट्वीट कर लिखा, ' स्थिति कितनी खराब हो गई है कोरोना की वजह से अब मेरे पास कई अनजान लोगों के कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं। सोचिए उन लोगों के लिए कितनी मुश्किल घड़ी है जिन्हें वो जानते भी नहीं उन्हीं से संपर्क कर रहे हैं। भगवान हम सभी की मदद करें।

लोगों सी की अपील


रणवीर ने अपने अगले ट्वीट में लोगों से मदद की अपील की है। रणवीर ने ट्वीट कर लिखा, ' राजनितिक दल और ट्रोल्स कृप्या नोट कर लें कोरोना की ये स्थिति असामान्य आपदा है। इस संकट की घड़ी में राजनीति ना करें और सभी की मदद करें। वहीं आपको बता दें बी टाउन के स्टार्स लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static