बच्चे को सुलाने से पहले ये 5 गलतियां बिल्कुल न करें पेरेंट्स, वरना उम्र भर रहेगा पछतावा

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 04:50 PM (IST)

नारी डेस्क: वैसे तो कोई भी मता- पिता अपने बच्चे को बुरा नहीं चाहते लेकिन कई बार अनजाने में की गई गलतियां बच्चों को भारी नुकसान कर देती हैं। आज हम आपको बेडटाइम (सोने से पहले) की गलतियाें के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के दिमाग़ और विकास पर असर डाल सकती हैं। अगर आपके घर में भी इनमें से कोई गलती हो रही है तो तुरंत सुधार लें, क्योंकि बच्चों की अच्छी नींद ही उनके दिमाग़ और भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है


यह भी पढ़ें: Sunjay Kapoor की प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़
 

देर रात तक जागने देना

अगर बच्चा रोज़ देर रात तक जगता है, तो उसकी नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। रिसर्च के अनुसार नींद पूरी न होने से बच्चे की सीखने की क्षमता, याददाश्त और दिमाग़ी विकास पर असर पड़ता है। इसलिए  बच्चे को रोज़ एक ही समय पर सुलाएं।


सोने से पहले स्क्रीन टाइम

कई पेरेंट्स बच्चों को शांत करने के लिए मोबाइल या टीवी दे देते हैं। लेकिन स्क्रीन की नीली रोशनी (Blue Light) मेलाटोनिन हार्मोन को दबा देती है, जिससे नींद गहरी नहीं आती और दिमाग़ थका हुआ महसूस करता है। बेडटाइम से कम से कम 1 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें।


 सोने से पहले मीठा या भारी खाना

बच्चे को चॉकलेट, मिठाई या तली-भुनी चीजें खिलाकर सुलाना उसकी नींद की क्वालिटी खराब कर सकता है। ऐसे खाने से दिमाग़ ज्यादा एक्टिव रहता है और बच्चा सही से आराम नहीं कर पाता। उन्हें रात को हल्का और पौष्टिक खाना दें।
 

यह भी पढ़ें:  73 साल की दादी को जंजीरों से बांधकर भेजा भारत
 

 बेडटाइम रूटीन न बनाना

अगर बच्चे का सोने-जागने का समय रोज़ बदलता रहता है, तो दिमाग़ को स्थिर रूटीन नहीं मिलता। इससे बच्चा चिड़चिड़ा, ध्यान न देने वाला और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकता है। बच्चे को सोने से पहले कहानियां सुनाएं या लोरी गाएं, ताकि बच्चा रिलैक्स होकर सोए।


सोने से पहले तनाव या डांटना

बच्चे को सोने से पहले डांटना या डराना उसके दिमाग़ को नेगेटिव इमोशंस से भर देता है। इससे नींद हल्की हो जाती है और बच्चा मानसिक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकता है। अगर आप अपने बच्चे का भविष्य नहीं बिगाड़ना चाहते तो इस तरह की गलतियां करने से बचें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static