पराग त्यागी को सता रही है पत्नी शेफाली की याद, शेयर किया भावुक पोस्ट
punjabkesari.in Thursday, Jul 10, 2025 - 12:45 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को अचानक निधन हो गया था। इस दुखद खबर ने न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों को बल्कि फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया था। शेफाली की मौत के बाद से उनके पति, एक्टर पराग त्यागी लगातार भावुक पोस्ट्स के जरिए अपनी भावना ज़ाहिर कर रहे हैं।
13 दिन बाद भी ग़म में डूबे पराग
शेफाली के निधन को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पराग त्यागी अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वे लगातार ऐसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिनसे साफ झलकता है कि वे पत्नी को बहुत मिस कर रहे हैं और उनका जाना उनके लिए किसी टूटे सपने जैसा है।
पराग का ताज़ा इंस्टाग्राम पोस्ट
हाल ही में पराग ने एक इमोशनल तस्वीर शेयर की है, जिसमें शेफाली पराग का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उनके पालतू डॉग ‘सिम्बा’ का हाथ भी उनके हाथों पर रखा है। यह फोटो देखने भर से दिल भर आता है। पोस्ट के कैप्शन में पराग ने लिखा: “हमेशा के लिए एक साथ यह शब्द उनके रिश्ते की गहराई और न टूटने वाले बंधन को दर्शाते हैं।
ये भी पढ़ें: इन राज्यों में रहने वालों को सबसे ज्यादा होता है कैंसर, कहीं आपका राज्य तो शामिल लिस्ट में नहीं?
फैंस ने बढ़ाया हौसला
पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फॉलोअर्स ने पराग को ढेरों सांत्वना और हिम्मत भरे संदेश भेजे। किसी ने लिखा, “वाहेगुरु जी हमेशा आप पर कृपा बनाए रखें, मजबूत बने रहें भाई।” तो किसी ने कहा, “शेफाली चाहती हैं कि आप खुश रहें, इसलिए हिम्मत रखो भाई।” कई यूजर्स ने पराग को सच्चा प्यार और मजबूत इंसान बताया।
2014 में हुई थी शादी
पराग और शेफाली ने साल 2014 में शादी की थी। दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चित रही। शादी के 8 साल बाद भी दोनों की जोड़ी नई-नवेली जोड़ी जैसी ही लगती थी। अब शेफाली के जाने से पराग पूरी तरह टूट चुके हैं और इस खालीपन से बाहर आना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।
शेफाली जरीवाला का निधन सिर्फ पराग त्यागी के लिए ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक गहरी चोट जैसा है। पराग का सोशल मीडिया पर लगातार पत्नी के लिए प्यार जताना दिखाता है कि ये रिश्ता केवल सात फेरों तक सीमित नहीं था, बल्कि आत्मा से आत्मा तक जुड़ा हुआ था।