शेफाली जरीवाला की मौत से दुखी पराग त्यागी पहुंचे श्मशान घाट, आत्माओं से बोले- मैं आपको तंग करने नहीं आया
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 03:05 PM (IST)
नारी डेस्क: एक्टर पराग त्यागी की जिंदगी तब तबाह हो गई जब एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला उन्हें छोड़कर चली गई। एक्टर हमेशा दावा करते हैं कि उनकी पत्नी पर कालू जादू हुआ था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें कुछ असामान्य चीजें होती हुई महसूस हो रही थीं और उन्हें यकीन था कि इसमें अनदेखी ताकतों का हाथ था। अब हाल ही में एक्टर ने श्माशान घाट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुछ अजीब ही हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं।
पत्नी के निधन से टूटे पराग त्यागी मोदीनगर के श्मशान घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मरे हुए लोगों की आत्माओं को महसूस किया। श्मशान घाट में पराग ने अदृश्य शक्तियों से बात की और उनकी मौजदूगी भी महसूस की, इतना ही नहीं उन्होंने शमशान घाट आत्माओं की हलचल फील की। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुझे एनर्जी महसूस होना शुरू हो गई है। यहां के श्मशान घाट में बहुत शांति है यहां बहुत ज्यादा सुकून मिलता है।
वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि आत्माएं उनसे बात कर रहे हैं। वह खुले आसमां से बात करते हुए कहते हैं- यहां आप लोगों को परेशान करने नहीं आया हूं, आप लोग जहां हैं खुश रहें और शांति से रहें। श्मशान घाट में भगवान कृष्ण और अर्जुन की पेटिंग भी लगी दिखाई दी। इस वीडियो को देख फैंस हैरान रह गए। लोगों ने पूछा- शांति के लिए श्मशान घाट कौन जानता है? कुछ ने कहा- इस वीडियो को देख डर लग रहा है।
एक बार त्यागी ने अपने इंटरव्यू में कहा था- "बहुत सारे लोग नहीं मानते इन चीज़ों को लेकिन मैं बहुत मानता हूं। जहां पर भगवान है वहाँ शैतान भी है। और पता है लोग अपने दुख से दुखी नहीं हैं, दूसरे के सुख से दुखी हैं। मुझे लगता नहीं मुझे पता है किसने किया है। मैं यह नहीं बोल सकता किसने किया, लेकिन किसने तो किया है "। शेफ़ाली जरीवाला 'कांटा लगा' म्यूज़िक वीडियो में अपनी मौजूदगी और बाद में टेलीविज़न और रियलिटी शो में अपने काम के लिए जानी जाती थीं। जून 2025 में उनकी अचानक मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोगों को चौंका दिया।

