प्रेमानंद महाराज जी के प्रेम में डूबा पाकिस्तान, कर रहा सिर्फ उनकी ही बातें !

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 04:23 PM (IST)

प्रेमानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय संन्यासी, संत और कथावाचक हैं, जो धार्मिक प्रवचनों  के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी भावपूर्ण वाणी, सरल भाषा और अद्भुत अध्यात्मिक अनुभवों के कारण देशभर में लाखों श्रद्धालुओं के दिलों में बसते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोग भी महाराजजी के मुरीद हैं। 


यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी धाम जाने वालों के लिए जरूरी खबर
 

आज की तारीख में प्रेमानंद जी महाराज के प्रेम में पूरा पाकिस्तान डूबा हुआ है, हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उनके वीडियो सुनता है। पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड से पता चला है कि पाकिस्तान के लोग इंटरनेट पर प्रेमानंद जी महाराज सर्च कर रहे हैं। वहां के लोग यह भी सर्च कर रहे हैं कि महाराज जी की उम्र कितनी है। पाकिस्तान के गूगल सर्च में सबसे ज्यादा Premananda Ji Maharaj Age,  Indian Guru Premananda Ji Maharaj जैसे वर्ड सर्च कर रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के दोस्त को भारतीयों ने सिखाया अच्छा सबक
 

कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने कहा था कि-  हम महाराज जी की वीडियोज देखते हैं, उनकी बातें सुनते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। उनको सुनकर एक अलग ही सुकून मिलता है और कहीं ना कहीं अपने अंदर की ताकत का अहसास होता है, उसे जानने का मौका मिलता है। पहले भी कई पाकिस्तानी मुसलमान यह बात कबूल कर चुके हैं कि वह प्रेमानंदी जी के फॉलोवर हैं। 
 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की कैद से छूटा BSF का सिपाही
 

दरअसल प्रेमानंद जी महाराज जब भी कथा करते हैं, तो उनके शब्दों में गहरा भाव और भक्ति होती है। श्रोताओं की आंखें नम हो जाती हैं, क्योंकि वे सीधे हृदय से बोलते हैं। उन्होंने धर्मग्रंथों को केवल पढ़ा ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में उतारा है। प्रेमानंद जी ने सांसारिक सुखों का त्याग करके बाल अवस्था से ही ब्रह्मचर्य का पालन किया। यह उन्हें और भी आध्यात्मिक और अनुकरणीय बनाता है।  वे युवाओं को अध्यात्म और सच्चे जीवन मूल्यों की ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए उनकी बहुत बड़ी युवा फॉलोइंग भी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static