Navratri में सूट के साथ पहनने के लिए ट्राई करें ये Oxidized Earrings

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:35 PM (IST)

नारी डेस्क : महिलाओं को सजना-संवरना बेहद पसंद होता है और इसके लिए वे हमेशा नए ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। खासकर जब बात सूट के साथ परफेक्ट ज्वेलरी चुनने की हो, तो ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ आपके लुक को क्लासी बनाते हैं, बल्कि एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। अगर आप भी अपने सूट लुक को और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इन ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

ऑक्सीडाइज्ड इयरकफ इयररिंग्स

अगर आप कुछ यूनिक और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड इयरकफ एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये इयररिंग्स कानों को कवर करते हुए बहुत स्टाइलिश लगते हैं और सूट के साथ बेहद क्लासी वाइब देते हैं। इनमें स्टोन वर्क भी देखने को मिलता है, जिससे आपका लुक और भी आकर्षक बन जाता है।

PunjabKesari

मोर डिजाइन स्टड इयररिंग्स

मोर डिजाइन वाले ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स काफी एलीगेंट और ट्रेडिशनल लगते हैं। छोटे-छोटे मोर की डिटेलिंग इन इयररिंग्स को खास बनाती है। ये रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं और आपके सिंपल सूट लुक को भी खास बना देते हैं।

PunjabKesari

ऑक्सीडाइज्ड झुमकी इयररिंग्स

अगर आप थोड़ा हैवी और रिच लुक चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमकी इयररिंग्स बेस्ट ऑप्शन हैं। ये बड़े और खूबसूरत डिजाइन में आते हैं, जिन्हें पहनने के बाद आपको ज्यादा एक्सेसरीज़ की जरूरत नहीं पड़ती। ये अकेले ही आपके पूरे लुक को कंप्लीट कर देते हैं।

PunjabKesari

ऑक्सीडाइज्ड ड्रोप इयररिंग्स

ड्रोप इयररिंग्स सूट के साथ बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। इनमें स्टोन और पर्ल वर्क का खूबसूरत कॉम्बिनेशन मिलता है, जो आपके लुक को एलिगेंट और फेस्टिव बना देता है। इन्हें आप किसी खास मौके या फंक्शन में पहन सकती हैं।

PunjabKesari

ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स हर तरह के सूट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं। सही डिजाइन चुनकर आप अपने स्टाइल को और भी खास बना सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static