Oscars 2025: इन हसीनाओं ने Red Carpet पर बिखेरा हुस्न का जलवा, ग्लैमरस लुक से जीता दिल
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 03:59 PM (IST)

नारी डेस्क: 97 वें ऑस्कर अवार्ड्स का आयोजन धूमधाम से शुरू हो चुका है, जिसमें कई अवार्ड्स की घोषणा की गई। इस साल की ‘बेस्ट फिल्म’ का अवार्ड फिल्म ‘अनोरा’ ने अपने नाम किया। वहीं, भारत से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में एडम जे ग्रेव्स के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अनुजा’ ने अपनी जगह बनाई, हालांकि वह अवार्ड जीतने में सफल नहीं हो सकी। इस साल के ऑस्कर अवार्ड्स में रेड कार्पेट पर कई हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का ध्यान खींचा। हॉलीवुड की ये अदाकाराएं, जैसे काइली जेनर से लेकर सेलेना गोमेज़ तक, अपने आकर्षक फैशन स्टाइल से चर्चा में रहीं। आइए, जानते हैं इन हसीनाओं के लुक्स के बारे में।
काइली जेनर का ब्लैक गाउन लुक
काइली जेनर ने इस साल के ऑस्कर में एक शानदार ब्लैक गाउन पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि वह रेड कार्पेट पर नजर नहीं आईं, लेकिन उनके इस लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं। काइली इस गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया, जो उनके स्टाइलिश और एलीगेंट लुक को और बढ़ा रहा था।
एरियाना ग्रांडे का व्हाइट डूडल गाउन
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे का लुक भी इस साल के ऑस्कर में चर्चा में रहा। एरियाना ने व्हाइट डूडल गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके स्लीक बन हेयरस्टाइल ने इस लुक को और भी परफेक्ट बना दिया। रेड कार्पेट पर पोज देते हुए एरियाना ने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं।
डेमी मूर का सिल्वर कस्टम गाउन
एक्ट्रेस डेमी मूर इस साल कस्टम जियोर्जियो अरमानी प्राइव गाउन में नजर आईं। इस गाउन में लगी क्रिस्टल कढ़ाई ने इसे और भी खास बना दिया। उनका यह लुक काफी ग्लैमरस था और उन्होंने सिल्वर डायमंड ज्वैलरी के साथ इसे पूरा किया। रेड कार्पेट पर पोज देती डेमी मूर बेहद सुंदर और आकर्षक लगीं।
माइली साइरस का हॉल्टर डिजाइन गाउन
माइली साइरस ने इस साल रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन पहनकर शानदार एंट्री की। उनका गाउन हॉल्टर डिजाइन में था, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। उन्होंने अपने इस लुक को ब्लैक लेस ग्लव्स और स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स के साथ पूरा किया। माइली का यह लुक रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा।
सेलेना गोमेज़ का रोज गोल्डन बॉडी फिट गाउन
सेलेना गोमेज़ का लुक इस साल के ऑस्कर में सबसे ग्लैमरस और क्लासी था। सेलेना ने रोज गोल्डन बॉडी फिट गाउन पहना था, जो बिल्कुल शानदार था। इस ड्रेस पर लगे चमचमाते क्रिस्टल और उनके डायमंड ज्वेलरी ने इस लुक को और भी शानदार बना दिया। सेलेना का यह लुक रेड कार्पेट का सबसे आकर्षक लुक था।
इन हॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स ने इस साल के ऑस्कर को और भी शानदार बना दिया। रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी और ग्लैमरस स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा और यह दिखाया कि फैशन और ब्यूटी में भी वे किसी से कम नहीं हैं।