रौब जमाने वाली औरतें होती हैं बेहतर पत्नियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 01:06 PM (IST)

रिलेशनशिप :  महिलाएं आज किसी भी तरह से पुरूषों से कम नहीं हैं। घर हो या ऑफिस सभी काम औरतें पूरी जिम्मेदारी से निभाती हैं। घर के फैसले लेने में भी महिलाएं ही आगे होती है। कुछ महिलाएं अपने पति और घर पर पूरा दबाव बना कर रखती है। ऐसी औरतों को हुक्म चलाने वाली बीवियां  कहा जाता है। ये महिलाएं दूसरों से ज्यादा बेहतर पत्नियां साबित होती है।

1. मोटिवेशन
हुक्म चलाने वाली बीवियों की बात घर में सभी सुनते हैं। वे बातों से अपने पति और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। ऐसी महिलाएं न सिर्फ अच्छी पत्नियां साबित होती हैं बल्कि अच्छी मां भी कहलाती हैं।

2. आत्म-निर्भर और मजबूत
ऐसी महिलाएं हर चुनौती का डट कर सामना करती हैं। ये बहुत ही आत्म-विश्वासी और मजबूत होती हैं। जिससे मुश्किल समय आने पर भी नहीं घबराती और अपने पति और बच्चों का पूरा साथ देती हैं।

3. अधूरा काम
ये औरतें कोई भी मुश्किल काम करने से नहीं डरती। जिस भी काम को अपने हाथ में लेती हैं उसे अधूरा नहीं छोड़ती। वे हर बात पर अपने पति पर निर्भर नहीं रहती जिससे पुरूष को स्पेस मिल जाती है और दोनों में प्यार बना रहता है।

4. दांपत्य जीवन
ऐसी महिलाएं अपनी शादीशुदा रिश्ते को भी काफी बढ़िया ढंग से निभाती हैं। वह पूरे हक के साथ अपनी सारी बातें मनवा लेती है जिससे उनका जीवन सुखमय  बना रहता है।
 

Punjab Kesari