वैशाख मास के हर गुरुवार तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें, घर में बरसेगा धन और खुशहाली
punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 06:56 PM (IST)

नारी डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की शुरुआत इस बार 13 अप्रैल से हुई है और यह 12 मई तक चलेगा। यह महीना धर्म, पुण्य और धन प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता तुलसी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। शास्त्रों के अनुसार, यदि वैशाख के महीने में कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर की तंगहाली दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
तुलसी का धार्मिक महत्व
तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को तुलसी अति प्रिय हैं। इसलिए वैशाख माह में तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वैशाख मास पुण्य और धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय होता है। इस दौरान तुलसी से जुड़े विशेष उपाय करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।”
वैशाख महीने के हर गुरुवार को घर की तुलसी से जुड़े उपाय
तांबे के लोटे से तुलसी को जल अर्पित करें: हर गुरुवार को तुलसी को जल अर्पित करें। जल में थोड़ा दूध मिलाएं। यह जल तांबे के पात्र से अर्पित करना चाहिए।
हल्दी की गांठें चढ़ाएं: तुलसी के पौधे में 7 हल्दी की गांठें चढ़ाएं। यह कार्य भी गुरुवार को करना श्रेष्ठ माना गया है।
लाल चुनरी अर्पित करें: तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय है।
आटे का दीपक जलाएं: हर शाम को तुलसी के सामने गेहूं के आटे का दीपक जलाएं। दीपक में शुद्ध घी का उपयोग करें।
ये भी पढ़े: दाहिने हाथ में खुजली होने का क्या होता है मतलब? भविष्य को लेकर मिलते हैं ये संकेत
लाभ क्या मिलेगा?
घर की तंगहाली दूर होती है
धन की वर्षा होती है
सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है
नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है
जीवन में शांति और संतुलन आता है
तो इस वैशाख महीने में गुरुवार को इन उपायों को अपनाएं और अपने जीवन में लक्ष्मी कृपा को साक्षात अनुभव करें।