दिल और दिमाग को हेल्दी रखेंगे Omega 6, 9, मिलेंगे और भी कई फायदे

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 04:20 PM (IST)

स्वस्थ रहने व बेहतर शारीरिक विकास के लिए शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, 30 से 40 की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, फैट आदि की कमी होने का खतरा रहता है। इनकी तरह शरीर के बेहतर विकास के लिए ओमेगा 3, 6 और 9 फैटी एसिड की भी जरूरत होती है। ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती है। आंख व बाल स्वस्थ रहने के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी समस्याएं होने से बचाव रहता है। तो चलिए आज हम आपको ओमेगा 3, 6 और 9 फैटी एसिड से भरपूर कुछ चीजों के बारे में बताते हैं। ताकि आप बेहतर शारीरिक विकास के लिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर पाएं।

pc: Times Food

सूरजमुखी का तेल- 1 चम्मच सूरजमुखी के तेल में लगभग 10 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है।

 

ऑलिव ऑयल- सूरजमुखी तेल की तरह ऑलिव ऑयल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह ओमेगा 3, 6 और 9 फैटी एसिड से भरपूर होता है। रोजाना 1 चम्मच जैतून तेल का सेवन करने से शरीर को 1.2 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड मिलता है।

 

मूंगफली- मूंगफली ओमेगा 6 और 9 फैटी एसिड से भरपूर होती है। ¼ कप मूंगफली में करीब 4 ग्राम ओमेगा-6 पाया जाता है। इसके सेवन से भूख लंबे समय तक शांत रहती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने के साथ हड्डियां, आंखें स्वस्थ रहती है। दिल संबंधी समस्याएं होने से बचाव रहता है।


pc: jansatta

अखरोट- सूखे मेवों में अखरोट दिमाग के साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही बालों  ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन करने से दिल हेल्दी संबंधी समस्याएं होने से बचाव रहता है। बता दें, ¼ कप अखरोट में करीब 9 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है।

 

काजू बादाम- अखरोट ही नहीं काजू और बादाम भी ओमेगा फैटी एसिड से मुख्य स्त्रोत है। इसमें ओमेगा-9 फैटी एसिड अधिक मात्रा में होता है। इसके साथ ही इनका सेवन करने से शरीर को अन्य विटामिन और पोषक तत्व भी मिलेंगे। काजू, बादाम खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही दिल व दिमाग बेहतर तरीके से काम करते हैं।

 

सोयाबीन- आप शरीर में ओमेगा फैटी एसिड की कमी पूरी करने के लिए सोयाबीन को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 1 चम्मच सोयाबीन ऑयल में करीब 7.7 ग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा सोयाबीन में ओमेगा 9 फैटी एसिड होता है।


pc: ABP News

हरी सब्जियां-  हरी सब्जियां भी ओमेगा 9 फैटी एसिड के सोर्स होते हैं। इनमें भारी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दिल व दिमाग बेहतर तरीके से काम करते हैं। हड्डियों में भी मजबूती आती है। ऐसे में आप हेल्दी रहने के लिए डेली डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।

 

मछली- मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3,6 फैटी एसिड, विटामिन बी12, ई व अन्य पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती व इससे जुड़ी समस्याएं होने से बचाव रहता है। ऐसे में अगर आप नॉन-वेजेटेरियन हैं तो अपनी डेली डाइट में फिश शामिल कर सकते हैं।

 

Content Writer

neetu