नाखूनों को Sponge Ombre Nails art से दें डिफरैंट लुक

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 06:27 PM (IST)

ब्यूटी: लड़कियां अपने हाथों की खूबसूरती पर पूरा-पूरा ध्यान रखती हैं। वह फैशन के हिसाब से अलग-अलग तरह के नल आर्ट करवाती रहती हैं। आज हम आपको Sponge Ombre Nails art के बारे में बताएंगे। इस नेल आर्ट को आप आसानी से अपने घर में भी कर सकती हैं। इस न्यू नेल आर्ट से आपके नाखून सुंदर और स्टाइलिश दिखेंगे।


 
जरूरी सामान

- बेस कॉट 
- व्हाइट नेलपॉलिश
- 1 पिंक नेलपॉलिश
- 1 ऑरेेंज नेलपॉलिश
- 1 यैलो नेलपॉलिश
- स्पंज का टुकड़ा
- थिनर
- कॉटन

लगाने का तरीका

1. सबसे पहले नाखूनों पर बेस कॉट लगा लें। इसके सुख जाने के बाद इसपर व्हाइट नेलपॉलिश लगा लें।
2. उसके बाद स्पंज के ऊपर एक मोटी स्ट्रिप पिंक नेलपॉलिश की लगाएं, ठीक उसके  एकदम नीचे एक मोटी स्ट्रिप ऑरेेंज नेलपॉलिश लगाएं और आखिरी में उसके नीचे एक मोटी स्ट्रिप यैलो नेलपॉलिश की लगाएं।
3. अब इस स्पंज को अपने नाखून पर रखें और 2 सैंकेड बाद हटा दें।
4. स्पंज को हटाने के बाद नाखूनों पर दो-तीन बार उसी स्पंज को दोबारा लगाएं।
5. इसके बाद एक कॉटन में थोड़ा थिनर लेकर नाखूनों के आस-पास लगी नेलपॉलिश को हटा दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static