Oil Free पालक पत्ता चाट
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 06:09 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप चाट खाने के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा तेल वाली चीजों से बचना चाहते हैं, तो ऑयल फ्री पालक पत्ता चाट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। पालक की पौष्टिकता, दही की ताजगी और चटनियों के चटपटे स्वाद से भरपूर यह हेल्दी स्नैक स्वाद और सेहत का शानदार मेल है। खास बात यह है कि इसे डीप फ्राई करने की बजाय बेक किया जाता है, जिससे यह कम कैलोरी और ज्यादा पौष्टिक बन जाती है।
Servings - 1

INGREDIENTS
बेसन – 100 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
अजवाइन – 1/4 छोटा चम्मच
पानी – 70 मिलीलीटर
पालक के पत्ते – 50 ग्राम
दही – 40 ग्राम
इमली की चटनी – 1 छोटा चम्मच
हरी चटनी – 1 छोटा चम्मच
अनार के दाने – 30 ग्राम
सेव – 20 ग्राम
बनाने की विधि
1. एक बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवाइन और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि एक स्मूद बैटर तैयार हो जाए।
2. पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। फिर उन्हें तैयार बेसन के बैटर में डुबोकर अच्छी तरह कोट करें।
3. बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं और बैटर में लिपटे पालक के पत्तों को उस पर रखें।
4. ओवन को पहले से 180°C (356°F) पर प्रीहीट कर लें। अब पालक के पत्तों को लगभग 20 मिनट तक या कुरकुरा होने तक बेक करें।
5. बेक किए हुए पालक के पत्तों को सर्विंग प्लेट में सजाएं। ऊपर से दही, इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।
6. अब अनार के दाने और सेव से गार्निश करें।
7. स्वादिष्ट और हेल्दी ऑयल फ्री पालक पत्ता चाट तैयार है। तुरंत सर्व करें और आनंद लें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।

