अक्टूबर में स्कूलों की छुट्टियां ही छुट्टियां, इतने दिनों तक बच्चे करेंगे मौज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 30, 2025 - 05:35 PM (IST)

नारी डेस्क: अक्टूबर 2025 में त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही स्कूलों में कई छुट्टियां होंगी, जिससे छात्रों की मौज होने वाली है। त्योहारों की भरमार होने के कारण लगभग पूरा महीना छुट्टियों से भरा रहेगा। हालांकि, स्थानीय परंपराओं और सरकारी अधिसूचनाओं के आधार पर, राज्यों में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। चलिए नजर डालते हैं अक्टूबर में पढ़ने वाली छुट्टियों की लिट पर।
1 और 2 अक्टूबर को स्कूल बंद
1अक्टूबर को नवरात्रि का नौवां दिन यानी कि महानवमी है देवी दुर्गा की पूजा का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन कई राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं ताकि परिवार प्रार्थना, मंदिर दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें। गांधी जयंती और विजयादशमी 2 अक्टूबर को हैं। गांधी जयंती पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाई जाती है। इस दिन सभी स्कूलों में छुट्टी रहती है।
वाल्मीकि जयंती पर भी नहीं खुलते स्कूल
7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती है, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन, विशेष रूप से उत्तर भारत में, स्कूल बंद रहते हैं। 18 अक्टूबर को धनतेरस है इस दिन भी स्कूल बंद ही रहते हैं। 20 अक्टूबर को रोशनी का त्योहार दिवाली में भी देश भर के स्कूलों में छुट्टियां होती हैं।
20 से 23 अक्टूबर तक लगातार है छुट्टियां
22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है जो भगवान कृष्ण द्वारा ग्रामीणों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। समुदाय प्रार्थना और प्रसाद वितरण के कारण स्कूल बंद रहते हैं। 23 अक्टूबर को भाई-दूज के मौके पर भी स्कूल बंद ही रहते हैं। 28 अक्टूबर को छठ पूजा के चलते भी कई राज्याें में स्कूल बंद रहते हैं। ध्यान रखें कि भारत भर में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है।