2026 में मूलांक 7 वालों के लिए होगा कुछ ऐसा, बस इन गलतियों से रहें दूर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 03:27 PM (IST)

नारी डेस्क : नया साल 2026 मूलांक 7 वालों के लिए आत्मचिंतन, आध्यात्मिक जागृति और आंतरिक विकास का वर्ष साबित हो सकता है। इस साल आपको बाहरी उपलब्धियों से ज्यादा अपने भीतर झांकने का मौका मिलेगा। हालांकि करियर और आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी, लेकिन शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में यह साल बेहद शुभ संकेत दे रहा है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 7 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा।

करियर में जल्दबाज़ी से बचें, सोच-समझकर लें फैसले

गणेशजी के अनुसार, करियर के लिहाज से वर्ष 2026 मूलांक 7 वालों के लिए आत्मनिरीक्षण का समय होगा। इस दौरान काम में कुछ ठहराव या धीमी प्रगति महसूस हो सकती है, लेकिन यह ठहराव आपको सीख और अनुभव देगा। यह साल “कम लेकिन बेहतर” काम करने का है। यदि आप शिक्षा, रिसर्च, लेखन डेटा एनालिसिस, टेक्नोलॉजी, मनोविज्ञान और अध्यात्म जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो 2026 आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जो लोग करियर बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस साल मानसिक स्पष्टता मिलेगी, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। साल के अंत तक आपकी मेहनत सही दिशा और अवसर लेकर आएगी।

PunjabKesari

वित्तीय मामलों में बरतें सावधानी, बचत पर दें ध्यान

आर्थिक दृष्टि से यह साल धन संचय से ज्यादा अनुशासन और योजना का है। मूलांक 7 के प्रभाव से इस वर्ष अचानक खर्च या पैसों में देरी की स्थिति बन सकती है। उस समय क्या करें, अनावश्यक खर्च से बचें, निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें और बचत की आदत विकसित करें। यह साल आपको पैसों का सही इस्तेमाल सिखाएगा। हालांकि भारी लाभ की उम्मीद कम है, लेकिन साल के दूसरे हिस्से में आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने के संकेत हैं।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सेहत का खजाना है पाया सूप, मजबूत हड्डियों के साथ मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

रिश्तों में महसूस हो सकता है अकेलापन

प्रेम और रिश्तों के मामले में 2026 मूलांक 7 वालों के लिए भावनात्मक परिपक्वता का साल होगा। आप रिश्तों की सतह से ज्यादा उनकी गहराई को समझने की कोशिश करेंगे। इस दौरान रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, अकेलापन परेशान कर सकता है। लेकिन यह दूरी नकारात्मक नहीं होगी। यह आपको यह समझने का मौका देगी कि कौन-सा रिश्ता आपके लिए सच में मायने रखता है। सिंगल लोगों के लिए यह साल आत्म-प्रेम और खुद को समझने का है। रिश्ते में रहने वालों को धैर्य, संवाद और समझदारी से काम लेना होगा।

PunjabKesari

शिक्षा के क्षेत्र में रहेगा शानदार समय

मूलांक 7 ज्ञान और विश्लेषण का प्रतीक है, इसलिए छात्रों के लिए 2026 बेहद शुभ रहेगा। इस साल आपकी एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होगी। विशेष रूप से उच्च शिक्षा, रिसर्च, विज्ञान, दर्शन, गणित, टेक्नोलॉजी मनोविज्ञान और अध्यात्म से जुड़े छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। हालांकि सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाकर एकांत में पढ़ाई करना आपके लिए ज्यादा लाभदायक रहेगा।

यें भी पढ़ें : सर्दियों के Superfoods जिन्हें अपनी प्लेट में जरूर शामिल करें

स्वास्थ्य: पीठ और पेट की समस्याएं कर सकती हैं परेशान

स्वास्थ्य के मामले में 2026 में आपको मन और शरीर दोनों का संतुलन बनाए रखना होगा। अत्यधिक सोच और मानसिक दबाव के कारण थकान, नींद की कमी और तनाव हो सकता है। ये समस्याएं हो सकती है। जैसे की पीठ दर्द, पेट और पाचन से जुड़ी परेशानी, मानसिक बेचैनी योग, ध्यान, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच इस साल आपके लिए बेहद जरूरी होगी। प्रकृति के साथ समय बिताना भी लाभ देगा।

PunjabKesari

मूलांक 7 वालों के लिए 2026 आत्म-विकास, ज्ञान और आंतरिक शक्ति का वर्ष है। भले ही जीवन की रफ्तार धीमी लगे, लेकिन इसी ठहराव में आपकी असली ताकत छिपी है। धैर्य, समझदारी और आत्मचिंतन के साथ आगे बढ़ेंगे तो यह साल आपको भीतर से मजबूत बना देगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static