इस मूलांक के जातक के रिश्ते नहीं होते स्थायी, रहता है एक से ज्यादा शादी का योग

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 02:40 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से हाथ के रेखाओं द्वारा हम अपनी भविष्य के बारे में जान सकते हैं। वहीं व्यक्ति का स्वभाव उनके मूलांक द्वारा समझा जा सकता है। सबसे पहले जानते हैं कि आखिर मूलांक होता क्या है? व्यक्ति की जन्म तारीख से उनके मूलांक का पता चलता है। इससे ही उनके स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में पता चलता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का मतलब अलग होता है। आज हम आपको बताएंगे मूलांक 3 वाले लोगों के व्यवहार के बारे में।  बता दें, किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। 

PunjabKesari

आजादी करते हैं पसंद

मूलांक 3 वाले लोगों को अपनी आजादी बेहद पसंद है। वो किसी के आगे झुक कर नहीं रहना चाहते हैं। अपने जीवन को अपनी अपने हिसाब से जीना चाहते हैं। किसी की भी दखल-अंदाजी उन्हें बर्दाशत नहीं है। इस मूलांक के जातक बहुत सोच- विचारकर कोई फैसला लेते हैं। वो दूरदर्शी होते हैं और पढ़ने- लिखने में भी इनका मन लगता है। ये काफी मेहनती होते हैं और बढ़ती उम्र के साथ इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है। एक बार वो कुछ करने की ठान लें तो उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं।

एक से ज्यादा शादी का रहता है योग

शादी या प्रेम संबंधों की बात करें तो इनका रिश्ता कभी स्थायी नहीं होता है। लेकिन शादी के बाद इनकी जिंदगी सुखी रहती है। इस मूलांक के लोग कभी- कभी एक से ज्यादा शादी भी करते हैं। ज्यादातर ऐसे मामलों में इनकी पहली शादी कष्ट वाली होती है। ये मूलांक के जातक बहुत धार्मिक होते हैं और अकसर तीर्थ पर जाना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

शुभ अंक और रंग

मूलांक 3 वालों का शुभ अंक 3,6 और 9 तारीख होती है, जबकि शुभ दिन गुरुवार, शुक्रवार और मंगलवार हैं। रंगों की बात की जाए तो मूलांक 3 के लिए बैंगनी, नीला, लाल और गुलाबी रंग अनुकूल होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static