'नारी शक्ति पुरस्कार 2018' के लिए सरकार ने मांगे नामांकन

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 11:03 AM (IST)

हर साल नारी शक्ति पुरस्कार से कई लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस अवार्ड का मकसद एेसे व्यक्तियों और संस्थानों की सेवाओं को स्वीकारना और पहचानना है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण में बहुमूल्य योगदान दिया है। इस अवार्ड के जरिए ऐसे लोगों को सामने लाना है जिन्होंने युवा पीढ़ी और महिलाओं के लिए समाज में बदलाव हेतु एक मानदंड स्थापित किया हो।   

महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण और विशेष योगदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए सरकार ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2018’ के नामांकन आमंत्रित किए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति हर साल 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति अवार्ड’ प्रदान करते हैं।

सरकार ने ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों से नामांकन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण परिस्थितियों में भी शानदार काम किया है और लैंगिक समानता आदि के लिए भी काम किया है। 

अवार्ड के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। इसके अधिक जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि नारी शक्ति पुरस्कार 1999 से प्रदान किए जा रहे हैं और इनको व्यापक स्तर पर प्रतिष्ठा और मान्यता प्राप्त हुई है। इस वर्ष से सेल्फ नामांकन भी किए जा सकते हैं। चयन समिति को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए। छानबीन समिति नामांकन की जांच करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static