प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशन की खबरों पर निक ने दिया करारा जवाब

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 10:05 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है। इनका रिलेशन सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सुर्खियां बटौर रहा है लेकिन यह लव बर्ड अपने आप में ही मस्त है। कुछ लोगों को इस कपल का रिलेशन रास नहीं आ रहा। इसके पीछे की वजह दोनों में उम्र का फासला है।  निक प्रियंका से 10 साल छोटे है। 

हाल में ही निक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्टोरी के जरिए इन हेटर्स को करारा जवाब दिया। स्टोरी में शेयर की तस्वीर में निक आगे की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे है वहीं प्रियंका अपनी दोस्त के साथ पीछे देखते हुए पोज दे रही है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, ‘हेटर्स को ऐसे ब्लॉक कर रहे है।’
Nick-PRIYANKA
बता दें कि प्रियंका ने अपना जन्मदिन व्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ मनाया। वह । बर्थ डे पर उन्होंने निक के भाई के साथ पार्टी की। खबरों के मुताबिक यह कपल इस महीनेे के आखिर तक सगाई कर सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static