इंगेजमेंट पार्टी के लिए पेरेंट्स के साथ भारत पहुंचे निक जोनस,देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 10:41 AM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने करियर से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, प्रियंका ने अपने जन्मदिन पर ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ सगाई कर ली है। 

खबरों की मानेें तो प्रियंका-निक ने शनिवार को मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी होस्ट करने वाले हैं । पार्टी में शामिल होने के लिए निक के पेरेंट्स भी भारत आ चुके है। जी हां, हाल में ही निक को उनके पेरेंट्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान निक के पेरेंट्स काफी एक्साइटेड दिखें। निक एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। 
PunjabKesari
निक की फैमिली को रिसीव करने के लिए खुद प्रियंका एयरपोर्ट पहुंची। कहा जा रहा है कि निक के भाई भी इंगेजमेंट पार्टी अटेंड करने के लिए जल्द मुंबई पहुंचने वाले है। बता दें कि निक ने प्रियंका को तीन महीने डेट करने के बाद शादी के लिए प्रपोज किया। 
PunjabKesari
निक-प्रियंका ने ऑफिशली अपनी इंगेजमेंट के बारे में कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static