इस देश में सबसे पहले होगा न्यू ईयर Celebration, इसके बाद आएगा भारत का नंबर

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 11:18 AM (IST)

साल 2022 को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। बस कुछ घंटे बाद नए साल का आगाज होने वाला है, जिसके बाद दुनिया 2023 में प्रवेश कर जाएगी। दुनिया भर में अलग-अलग देश अपने समय अनुसार नए साल का जश्न मनाएंगे। ऐसे में आपके मन में भी कभी ना कभी यह सवाल जरुर आया होगा कि कौनसा देख सबसे पहले नए साल का स्वागत करेगा। चलिए आज बताते हैं कि कहां सबसे पहले और कहां सबसे आखिरी में नए साल का स्वागत होता है।

PunjabKesari
ये देश सबसे पहले मनाता है जश्न

सबसे पहले आपको ये बता दें कि साल भर में करीब 58 दिन दुनिया के किसी न किसी देश में नया साल मन रहा होता है।  दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में किया जाएगा, जहां भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम 3:30 बजे नया साल शुरू हो जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड, रूस के कुछ हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज हो जाएगा। 

PunjabKesari
भारत से पीछे है पाकिस्तान

भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे ही न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो जाएगा, वहीं शाम 5:30 बजे ही रूस के लोग नए साल की खुशियां मनाने लगेंगे। चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल में भी भारत से पहले ही नया साल मनाया जाएगा। वहीं पाकिस्तानी हमसे आधा घंटे बाद रात 12:30 बजे जश्न मनाएगा। म्यांमार में रात 11 बजे और बांग्लादेश में रात 11:30 बजे नए साल शुरू हो जाएगा। 

PunjabKesari
लंदन में अगले दिन होगा नए साल का स्वागत

इसके अलावा लंदन में लोग 1 जनवरी की सुबह 5:30 बजे खुशियां मनाएंगे, इसके बाद कनाडा और अमेरिका में जश्न देखने को मिलेगा। यूएस माइनर आउटलाइंग द्वीपसमूह में सबसे आखिर में नया साल शुरू होगा। यहां 1 जनवरी शाम करीब 5:35 बजे लोग नया साल मनाएंगे। इसी बीच ये जानना भी जरूरी है कि विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है। 

PunjabKesari
यहां निकलता है सबसे  पहले सूरज

दरअसल पुराने जमाने में जापान को सूर्योदय की धरती माना जाता था लेकिन अब नए टाइम जोन GMT के अनुसार न्यूज़ीलैंड वह देश है जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है।  भारत की बात करे तो अरुणाचल प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे पहले सूरज निकलता है इस राज्य में डोंग वैली की देवांग घाटी में सबसे पहले सूर्य उगता है. इसे देखने देश विदेश से पर्यटक आते रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static