कितनी भी लगी हो भूख, खाली पेट भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 01:49 PM (IST)

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, खाली पेट ये चीज खाएंगे तो ये फायदा करेगी या फिर ये पिएंगे तो ये फायदा होगा, मगर आज हम आपको इन सबसे अलग यह बताएंगे कि कौन सी चीज खाली पेट खाने से आपको नुकसान करेगी। जी हां, आइए जानते हैं आपको खाली पेट कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?

 

अमरूद

यूं तो अमुद का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, मगर यदि आप सर्दियों के दौरान इसका सेवन खाली पेट करते हैं तो आपको पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। साथ ही अमरुद खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए, न केवल अमरुद बल्कि किसी भी फल का सेवन करने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए, इससे आपके केवल नुकसान होगा।

Image result for guava pics,nari

सेब

An Apple A Day Keeps The Doctor Away, मगर खाली पेट सेब खाना आपको डॉक्टर के पास जरुर पहुंचा सकता है। खाली पेट सेब खाने से आपको सीने और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

दही

सर्दियों में खाली पेट दही कभी नहीं खाना चाहिए, आप चाहें तो इसका सेवन खाली पेट गर्मियों में कर सकते हैं,मगर सर्दियों में नहीं। सर्दियों में खाली पेट दही खाने से आपका बी.पी. लो हो सकता है, आप सर्दी-खांसी की चपेट में आ सकते हैं।

Image result for curd pics,nari

टमाटर

कुछ लोग सलाद में टमाटर खाना पसंद करते हैं, मगर खाली पेट टमाटर खाने से पेट में एसिड बन सकता है। अगर आप सलाद के साथ इसे खाना चाहते हैं तो साथ में बंद-गोभी, मूली और चकुंदर जरुर लें। सर्दियों में खाली पेट टमाटर का जूस तो बिल्कुल न लें।

 

इसके अलावा खट्टे फल, छाछ और जूस का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। इन सबके खाली पेट सेवन करने से आपको हेल्थ प्रॉबल्मस फेस करनी पड़ सकती हैं। 


Image result for citrus fruits,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static