'गुम है...' के विराट-पाखी ने खाई जीने मरने की कसमें, सुर्ख लाल रंग के जोड़े में दिखी ऐश्‍वर्या

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 10:06 AM (IST)

गुम है किसी के प्‍यार में के विराट और पाखी यानी नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा सात जन्मों के लिए एक दूसरे को हो गए हैं। इन दोनों ने जीने मरने की कसमें खाकर एक दूसरे को पति पत्नी के रुप में चुन लिया है। नए बंधन में बंधने के बाद दोनों ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari
नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा ने मध्य प्रदेश के उज्‍जैन में सादे तरीके से शादी रचाई। सोशल मीडिया पर जारी की गई तस्वीरों में दूल्हा- दुल्हन शादी के मंडप में साथ बैठे नजर आ रहे हैं। अपनी शादी के लिए ऐश्‍वर्या ने सुर्ख लाल रंग का बांधनी लहंगा चुना।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की है। वहीं नील भट्ट ने सफेद धोती-कुर्ता के साथ  लाल पगड़ी और लाल शॉल ली है। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं। 

PunjabKesari
नील पूरे रीति-रिवाज से बारात लेकर नाचते-गाते अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे। वह घोड़ी पर नाचते दिखाई दिए। 

PunjabKesari
एक तस्वीर में जहां दोनों पूजा करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी में नील अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। टीवी के इस खूबसूरत कपल पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। 

PunjabKesari
शादी होते ही ऐश्वर्या  ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि मेहंदी में उन्होंने नील भट्ट का नाम किस जगह लिखवाया है। फैंस बीते 2 दिन से ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी में नील भट्ट का नाम तलाश रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static